सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   CM Sukhvinder Sukhu says: Congress backed candidates have registered victories in 32 urban local bodies.

Himachal: सीएम सुखविंद्र सुक्खू बोले- 32 शहरी निकायों में कांग्रेस समर्थित प्रत्याशियों ने दर्ज की जीत

अमर उजाला ब्यूरो, शिमला। Published by: Krishan Singh Updated Mon, 18 May 2026 05:28 PM IST
विज्ञापन
सार

सीएम सुक्खू ने कहा कि प्रदेश के 47 नगर निकायों में हुए चुनावों में कांग्रेस समर्थित प्रत्याशियों ने 32 निकायों में विजय हासिल कर यह साबित कर दिया है कि जनता का कांग्रेस सरकार की नीतियों और जनकल्याणकारी कार्यक्रमों पर पूरा विश्वास है।

CM Sukhvinder Sukhu says: Congress backed candidates have registered victories in 32 urban local bodies.
हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

 मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने शहरी निकाय चुनावों में कांग्रेस की शानदार जीत पर पार्टी कार्यकर्ताओं और प्रदेशवासियों को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के 47 नगर निकायों में हुए चुनावों में कांग्रेस समर्थित प्रत्याशियों ने 32 निकायों में विजय हासिल कर यह साबित कर दिया है कि जनता का कांग्रेस सरकार की नीतियों और जनकल्याणकारी कार्यक्रमों पर पूरा विश्वास है। सोमवार को जारी बयान में मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश के सभी जिलों में कांग्रेस समर्थित प्रत्याशियों को व्यापक जनसमर्थन मिला है।

Trending Videos

उन्होंने कहा कि जनता का यह भरोसा कांग्रेस सरकार को और अधिक निष्ठा, समर्पण और जिम्मेदारी के साथ कार्य करने की प्रेरणा देता है। राज्य सरकार भविष्य में भी जनहितकारी योजनाओं को प्रभावी ढंग से लागू कर लोगों तक उनका लाभ पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध रहेगी। सुक्खू ने कहा कि कांग्रेस पार्टी समानता, संतुलित विकास और समाज के हर वर्ग के कल्याण की विचारधारा में विश्वास रखती है और यही सिद्धांत राज्य सरकार की कार्यशैली का आधार है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा धर्म और जाति के आधार पर समाज को विभाजित करने की राजनीति करती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने वर्ष 2022 के विधानसभा चुनाव के दौरान किए गए सभी वादों को पूरा किया है और गारंटियों से आगे बढ़कर कार्य किया है। उन्होंने कहा कि महिलाओं, मजदूरों और समाज के हाशिए पर खड़े वर्गों के कल्याण के लिए अनेक योजनाएं शुरू की गई हैं और उन्हें प्रभावी ढंग से लागू किया। शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में व्यापक सुधार किए गए हैं, जिनके सकारात्मक परिणाम अब सामने आने लगे हैं। उन्होंने कहा कि ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए कांग्रेस सरकार ने गंभीर प्रयास किए हैं।

विज्ञापन

उन्होंने कहा कि दूध के समर्थन मूल्य में ऐतिहासिक वृद्धि की गई है। इसके अतिरिक्त प्राकृतिक रूप से उगाई जाने वाली मक्की, गेहूं, जौ, कच्ची हल्दी और अदरक को भी समर्थन मूल्य प्रदान किया जा रहा है। प्रदेश में किसान आयोग का गठन किया गया है, जबकि सेब बागवानों की वर्षों से चली आ रही मांग को पूरा करते हुए यूनिवर्सल कार्टन व्यवस्था लागू की गई है। मुख्यमंत्री ने कहा कि इन सभी कदमों से किसानों और बागवानों का कल्याण सुनिश्चित हुआ है तथा प्रदेश की ग्रामीण अर्थव्यवस्था को नई मजबूती मिली है। उन्होंने नगर निकाय चुनावों में विजयी सभी उम्मीदवारों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि अब सभी को मिलकर हिमाचल प्रदेश को आत्मनिर्भर, सशक्त और समृद्ध बनाने की दिशा में कार्य करना होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed