सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   HPU Entrance Exam Datesheet Released; Six Centers Established Across the State

HPU Shimla: एचपीयू प्रवेश परीक्षाओं की डेटशीट जारी, प्रदेशभर में छह केंद्र बनाए

संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला। Published by: Krishan Singh Updated Mon, 25 May 2026 07:10 PM IST
विज्ञापन
सार

प्रदेश विश्वविद्यालय ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के विभिन्न स्नातकोत्तर और व्यावसायिक पाठ्यक्रमों की प्रवेश परीक्षाओं की अंतिम डेटशीट और परीक्षा केंद्रों की अधिसूचना जारी कर दी है। 

HPU Entrance Exam Datesheet Released; Six Centers Established Across the State
एचपीयू शिमला। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के विभिन्न स्नातकोत्तर और व्यावसायिक पाठ्यक्रमों की प्रवेश परीक्षाओं की अंतिम डेटशीट और परीक्षा केंद्रों की अधिसूचना जारी कर दी है। प्रवेश परीक्षाएं 3 जून से 16 जून तक होंगी। इस बार कम अभ्यर्थियों वाले कई परीक्षा केंद्र मर्ज हुए हैं। मंडी, हमीरपुर और धर्मशाला के कुछ केंद्रों को शिमला के केंद्रों के साथ समायोजित किया गया है। शिमला, कांगड़ा, मंडी और हमीरपुर जिलों के 6 केंंद्रो पर ही इस बार प्रवेश परीक्षा होगी। प्रवेश परीक्षाओं के लिए इस बार यूनिवर्सिटी कॉलेज ऑफ बिजनेस स्टडीज (यूसीबीएस) शिमला, एचपीयू इवनिंग स्टडीज मॉल शिमला, एचपीयू विधि विभाग शिमला, एमसीएम डीएवी कॉलेज कांगडा, मंडी और हमीरपुर कॉलेज को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। विवि प्रशासन ने अंतिम डेटशीट और परीक्षा केंद्रों की सूची आधिकारिक वेबसाइट पर भी अपलोड कर दी है।

Trending Videos

शिमला की डेटशीट

यूसीबीएस में 3 जून को एमए योगा स्टडीज और एमएड, 4 जून को एमएससी एनवायरमेंटल साइंस और एमबीए रूरल डेवलपमेंट, 5 को एमएससी माइक्रोबायोलॉजी, 6 को एमए भूगोल, 8 को एमटीटीएम, 9 को एमएससी केमिस्ट्री और एमएससी जूलॉजी, 10 को एमकॉम, एमएससी फिजिक्स, 11 को एमए इकोनॉमिक्स, एलएलबी और 16 जून को एमए इतिहास की प्रवेश परीक्षा होगी। एचपीयू इवनिंग स्टडीज विभाग में 1 जून को एमएससी डाटा साइंस एंड आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, 2 जून को एमए परफॉर्मिंग आर्ट्स म्यूजिक, 4 जून को एमबीए रूरल डेवलपमेंट और एमए पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन, 5 जून को एमएससी बायोटेक्नोलॉजी और एमए संस्कृत, 6 जून को एमए भूगोल तथा एमए पत्रकारिता एवं जनसंचार, 8 जून को एमए साइकोलॉजी, 10 जून को एमएससी बॉटनी और 16 जून को एमए इतिहास की प्रवेश परीक्षा होगी। विश्वविद्यालय विधि विभाग में 3 जून को एमए सोशियोलॉजी, 6 जून को एमपीएड और एमए फिजिकल एजुकेशन, 8 जून को एमटेक कंप्यूटर साइंस, 9 जून को एमएससी मैथेमेटिक्स, 10 जून को एमए पॉलिटिकल साइंस, 11 जून को एलएलबी और एमए इंग्लिश, 12 जून को एमसीए तथा 16 जून को एमए हिंदी की प्रवेश परीक्षा होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

कांगड़ा, हमीरपुर व मंडी

एमसीएम डीएवी कॉलेज में 9 जून को एमएससी केमेस्ट्री, एमएससी जूलॉजी और एमएससी मैथेमेटिक्स, 10 जून को एमकॉम, एमएससी बॉटनी, एमएससी फिजिक्स, एमए पॉलिटिकल साइंस, 11 जून को एलएलबी और एमए इंग्लिश, 12 जून को एमसीए, 16 जून को एमए इतिहास और एमए हिंदी की प्रवेश परीक्षाएं होंगी। हमीरपुर कॉलेज में 9 जून को एमएससी केमेस्ट्री, एमएससी जूलॉजी और एमएससी मैथेमेटिक्स सहित विज्ञान संकाय की विभिन्न परीक्षाएं, 10 जून को एमकॉम, एमएससी बॉटनी और एमए पॉलिटिकल साइंस, 12 जून को एमसीए, 16 जून को एमए इतिहास और एमए हिंदी की परीक्षा होगी। राजकीय महाविद्यालय मंडी में 9 जून को विज्ञान संकाय की विभिन्न परीक्षाएं, 10 जून को एमकॉम, एमएससी बॉटनी और एमए पॉलिटिकल साइंस, 12 जून को एमसीए और 16 जून को एमए इतिहास और एमए हिंदी की परीक्षा होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed