सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Information regarding all houses and households will be collected through 33 questions in the census.

Himachal: जनगणना में 33 प्रश्नों से इकट्ठा की जाएगी सभी मकानों और परिवारों की जानकारी

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला। Published by: Krishan Singh Updated Mon, 25 May 2026 07:22 PM IST
विज्ञापन
सार

 जनगणना निदेशालय निदेशक दीप शिखा शर्मा ने सोमवार को मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू से भेंट की। 

Information regarding all houses and households will be collected through 33 questions in the census.
जनगणना निदेशालय निदेशक दीप शिखा शर्मा ने मुख्यमंत्री सुखविंद्र सुक्खू से भेंट की। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

हिमाचल प्रदेश जनगणना निदेशालय निदेशक दीप शिखा शर्मा ने सोमवार को मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू से भेंट की। इस दाैरान उन्होंने मुख्यमंत्री को जनगणना-2027 के विभिन्न पहलुओं के बारे में अवगत करवाया। निदेशक जनगणना ने बताया कि जनगणना दो चरणों में की जाएगी, जिसमें प्रथम चरण में मकान सूचीकरण एवं मकान गणना और द्वितीय चरण में जनसंख्या की गणना की जाएगी। प्रदेश में प्रथम चरण 16 जून से 15 जुलाई के बीच करवाया जाएगा तथा इस बार एक नई सुविधा स्व गणना का विकल्प दिया गया है, जोकि स्वगणना पोर्टल se.census.gov.in पर 1 जून से 15 जून 2026 तक किया जा सकता है।

Trending Videos

उन्होंने कहा कि इस बार जनगणना डिजिटल मोड में की जाएगी, जिसमें प्रगणक और पर्यवेक्षक अपने मोबाइल का उपयोग कर सरकार की ओर से अधिसूचित 33 प्रश्नों से हिमाचल के सभी मकानों एवं परिवारों की जानकारी को एकत्रित करेंगे। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश के हिमाच्छादित क्षेत्रों में द्वितीय चरण का कार्य 11 से 30 सितंबर 2026 के मध्य एवं शेष क्षेत्रों 9 फरवरी, 2027 से 28 फरवरी 2027 तक किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि जनगणना हमारे लोकतंत्र एवं विकास की रीढ़ है। उन्होंने प्रदेशवासियों से आग्रह किया कि वे इस राष्ट्रीय महत्व के कार्य में बढ़-चढ़ कर भाग लें। उन्होंने कहा कि यही आंकड़े भविष्य की योजनाओं एवं नीतियों को बनाने में अहम भूमिका निभाते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed