सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Heatwave Impact: Orders Issued in Himachal to Curtail School Prayer Assemblies and Sports Activities

गर्मी का प्रकोप: हिमाचल में स्कूल प्रार्थना सभा और खेलकूद गतिविधियों को कम किया जाएगा, दिशा-निर्देश जारी

अमर उजाला ब्यूरो, शिमला। Published by: Krishan Singh Updated Mon, 25 May 2026 06:33 PM IST
विज्ञापन
सार

प्रदेश में बढ़ती गर्मी और लू जैसी परिस्थितियों को देखते हुए प्रार्थना सभाओं, खेलकूद, पीटी तथा अन्य लंबे समय तक चलने वाली बाहरी गतिविधियों को न्यूनतम किया जाएगा। 

Heatwave Impact: Orders Issued in Himachal to Curtail School Prayer Assemblies and Sports Activities
स्कूलों के लिए जरूरी दिशा-निर्देश जारी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

 हिमाचल प्रदेश में बढ़ती गर्मी और लू जैसी परिस्थितियों को देखते हुए प्रार्थना सभाओं, खेलकूद, पीटी तथा अन्य लंबे समय तक चलने वाली बाहरी गतिविधियों को न्यूनतम किया जाएगा। आवश्यकता पड़ने पर इन्हें पुनर्निर्धारित या स्थगित भी किया जा सकता है। शिक्षा निदेशालय ने विद्यार्थियों की सुरक्षा को लेकर सभी सरकारी वरिष्ठ माध्यमिक, हाई स्कूलों तथा निजी शिक्षण संस्थानों के लिए विस्तृत दिशा-निर्देश जारी किए हैं। निदेशालय ने स्कूलों को यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं कि परिसर में हर समय स्वच्छ, सुरक्षित और ठंडे पेयजल की पर्याप्त व्यवस्था उपलब्ध रहे। 

Trending Videos

विद्यार्थियों को तेज धूप में खेलने या खुले में रहने से रोकने की सलाह

 विद्यार्थियों को प्रतिदिन पानी की बोतल साथ लाने और दिनभर पर्याप्त मात्रा में पानी पीने के लिए प्रेरित किया जाए। अवकाश और खाली पीरियड के दौरान विद्यार्थियों को तेज धूप में खेलने या खुले में रहने से रोकते हुए छायादार एवं हवादार स्थानों पर रहने की सलाह दी गई है। आवश्यकता पड़ने पर छाता या अन्य सुरक्षात्मक उपाय अपनाने के लिए भी जागरूक किया जाएगा। निर्देशों में कहा गया है कि यदि किसी छात्र में चक्कर आना, उल्टी, अत्यधिक पसीना आना, निर्जलीकरण, बेहोशी या कमजोरी जैसे हीट स्ट्रोक अथवा गर्मी से संबंधित बीमारी के लक्षण दिखाई दें तो उसे तुरंत प्राथमिक उपचार उपलब्ध कराया जाए और आवश्यकता पड़ने पर चिकित्सकीय सहायता दी जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

शिक्षक नियमित रूप से विद्यार्थियों के स्वास्थ्य पर नजर रखेंगे

स्कूल प्रशासन को कक्षाओं और अन्य सामान्य क्षेत्रों में पंखों, कूलरों तथा अन्य शीतल व्यवस्थाओं के सुचारु संचालन के निर्देश दिए गए हैं। इसके अलावा अभिभावकों को भी बच्चों के स्वास्थ्य, पोषण, पर्याप्त जल सेवन और गर्मी से बचाव के प्रति जागरूक करने को कहा गया है। विद्यार्थियों को ओआरएस, नींबू पानी और अन्य तरल पदार्थों के सेवन के महत्व के बारे में भी बताया जाएगा। शिक्षक नियमित रूप से विद्यार्थियों के स्वास्थ्य पर नजर रखेंगे और किसी भी आपात स्थिति की सूचना तुरंत स्कूल प्रशासन को देंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed