सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   HPU Shimla: Relief for BEd candidates: deadline for filling out exam forms extended to June 30.

HPU Shimla: बीएड परीक्षार्थियों को राहत, परीक्षा फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 30 जून तक बढ़ी

संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला। Published by: Krishan Singh Updated Wed, 24 Jun 2026 06:37 PM IST
विज्ञापन
सार

विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक कार्यालय ने बीएड द्वितीय और चतुर्थ सेमेस्टर की परीक्षाओं के लिए परीक्षा फॉर्म जमा करने की अंतिम तिथि बढ़ा दी है। 

HPU Shimla: Relief for BEd candidates: deadline for filling out exam forms extended to June 30.
एचपीयू शिमला। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय ने बीएड पाठ्यक्रम के विद्यार्थियों को बड़ी राहत दी है। विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक कार्यालय ने बीएड द्वितीय और चतुर्थ सेमेस्टर की परीक्षाओं के लिए परीक्षा फॉर्म जमा करने की अंतिम तिथि बढ़ा दी है। अब विद्यार्थी 30 जून तक बिना विलंब शुल्क के परीक्षा फॉर्म भर सकेंगे। विश्वविद्यालय की अधिसूचना के अनुसार यह राहत पीजी सेंटर, सरकारी और निजी बीएड महाविद्यालयों के नियमित और री-अपीयर विद्यार्थियों को मिलेगी।

इसके अलावा दूरस्थ एवं ऑनलाइन शिक्षा केंद्र (सीडीओई) के तहत अध्ययनरत बीएड प्रथम और द्वितीय वर्ष के वार्षिक प्रणाली के विद्यार्थी भी बढ़ी हुई अवधि का लाभ उठा सकेंगे। परीक्षा शाखा ने स्पष्ट किया है कि 30 जून के बाद परीक्षा फॉर्म जमा करने पर विश्वविद्यालय नियमों के अनुसार विलंब शुल्क देय होगा। ऐसे में पात्र विद्यार्थियों को निर्धारित तिथि के भीतर आवेदन प्रक्रिया पूरी करने की सलाह दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

विश्वविद्यालय ने यह भी स्पष्ट किया है कि 11 जून को जारी पूर्व अधिसूचना की अन्य सभी शर्तें और प्रावधान यथावत रहेंगे। केवल परीक्षा फॉर्म जमा करने की अंतिम तिथि में संशोधन किया गया है। इस निर्णय से उन विद्यार्थियों को राहत मिलेगी जो किसी कारणवश निर्धारित समय सीमा के भीतर परीक्षा फॉर्म जमा नहीं कर पाए थे। विश्वविद्यालय प्रशासन का मानना है कि अतिरिक्त समय मिलने से अधिक से अधिक विद्यार्थी परीक्षा प्रक्रिया में शामिल हो सकेंगे और उन्हें विलंब शुल्क के अतिरिक्त आर्थिक बोझ से भी बचाया जा सकेगा।

विज्ञापन

3 जुलाई तक भरें एमएड परीक्षा फॉर्म, जुलाई में होंगी द्वितीय व तृतीय सेमेस्टर की परीक्षाएं

प्रदेश विश्वविद्यालय ने एमएड द्वितीय और तृतीय सेमेस्टर नियमित तथा री-अपीयर परीक्षाओं के लिए अधिसूचना जारी कर दी है। विश्वविद्यालय के अनुसार ये परीक्षाएं जुलाई 2026 में आयोजित की जाएंगी। इसके लिए पात्र विद्यार्थियों को ऑनलाइन परीक्षा फॉर्म भरने होंगे। अधिसूचना के अनुसार छात्र-छात्राएं विश्वविद्यालय की परीक्षा वेबसाइट के माध्यम से 3 जुलाई तक ऑनलाइन परीक्षा फॉर्म जमा कर सकते हैं। निर्धारित तिथि के बाद फॉर्म भरने पर विश्वविद्यालय नियमों के अनुसार विलंब शुल्क देना होगा। विश्वविद्यालय ने प्रदेश के सभी संबद्ध एमएड कॉलेजों, संस्थानों और पीजी केंद्रों के अध्यक्षों, प्राचार्यों तथा निदेशकों को निर्देश दिए हैं कि केवल पात्र विद्यार्थियों के परीक्षा फॉर्म ही सत्यापित किए जाएं। किसी भी अपात्र अभ्यर्थी को कॉलेज लॉगइन के माध्यम से परीक्षा फॉर्म भरने की अनुमति नहीं दी जाएगी। संवाद

बीसीए चौथे सेमेस्टर का परिणाम घोषित,उत्तीर्ण प्रतिशत 97.25 दर्ज

प्रदेश विश्वविद्यालय ने बीसीए चौथे सेमेस्टर की अप्रैल-मई 2026 में आयोजित परीक्षाओं का परिणाम बुधवार को घोषित कर दिया। विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक प्रो. श्याम लाल कौशल ने यह जानकारी दी। घोषित परिणाम के अनुसार बीसीए चौथे सेमेस्टर (सीबीसीएस) नियमित बैच के फ्रेश वर्ग में 2,651 छात्र परीक्षा में शामिल हुए। इनमें 1,668 विद्यार्थी सफल रहे। इस वर्ग का कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 97.25 दर्ज किया गया। वहीं बीसीए चौथे सेमेस्टर (सीबीसीएस) नियमित बैच के री-अपीयर वर्ग में 490 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी। इनमें 263 छात्र सफल घोषित किए गए। इस वर्ग का उत्तीर्ण प्रतिशत 98.78 रहा। विश्वविद्यालय प्रशासन ने बताया कि विद्यार्थी अपना परिणाम विश्वविद्यालय पोर्टल पर अपनी आईडी के माध्यम से देख सकते हैं। परिणाम कीे सूचना सभी संबद्ध महाविद्यालयों के प्राचार्यों, यूसीबीएस निदेशक तथा विश्वविद्यालय के जनसंपर्क कार्यालय को भी भेज दी गई है। विश्वविद्यालय ने स्पष्ट किया है कि घोषित उत्तीर्ण प्रतिशत में री-अपीयर मामलों को भी शामिल किया गया है।

हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में खेल कोटे के तहत आवेदन शुरू

प्रदेश विश्वविद्यालय (एचपीयू) ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए खेल कोटे के तहत प्रवेश की घोषणा की है। विश्वविद्यालय के स्नातक और स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों में उत्कृष्ट खिलाड़ियों के लिए पांच फीसदी सीटें आरक्षित की गई हैं। इच्छुक छात्र 15 जुलाई तक अपने आवेदन पत्र जमा कर सकते हैं। यह आरक्षण विश्वविद्यालय के पहले अध्यादेश के अध्याय-तीन के प्रावधानों के अनुसार है। विश्वविद्यालय के शारीरिक शिक्षा एवं युवा कार्यक्रम निदेशालय ने इस संबंध में अधिसूचना जारी की है। निदेशालय के निदेशक संजय शर्मा ने सभी शिक्षण विभागों और संस्थानों के निदेशकों व अध्यक्षों को पत्र भेजा है। पत्र में कहा गया है कि वे पात्र छात्रों के प्रवेश फॉर्म आगे भेजें। छात्रों को सभी शैक्षणिक पात्रता शर्तें पूरी करनी होंगी। इसके साथ ही खेल योग्यता प्रमाण पत्र संलग्न करना अनिवार्य है। बिना खेल योग्यता प्रमाण पत्र के आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे। खेल कोटे के तहत प्रवेश के लिए छात्रों को शैक्षणिक योग्यता पूरी करनी होगी। उन्हें अपने आवेदन पत्र के साथ खेल योग्यता प्रमाण पत्र जमा करना होगा।

एचपीयू ने जारी किए हिंदी प्रवेश परीक्षा के परिणाम

 हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (एचपीयू) ने बुधवार को हिंदी प्रवेश परीक्षा के परिणाम जारी कर दिए हैं। यह घोषणा विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट पर की गई है। इस परीक्षा में शामिल छात्र साइट पर अपना नतीजा देख सकते हैं। यह प्रवेश परीक्षा हिंदी विषय में स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए आयोजित की गई थी। विश्वविद्यालय ने सफल उम्मीदवारों की सूची भी जारी की है। एचपीयू जल्द ही काउंसिलिंग और दस्तावेज सत्यापन से संबंधित विस्तृत कार्यक्रम जारी करेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed