सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Hundreds of Vehicles Stranded Between Atal Tunnel and Dhundhi Manali Police Launch Rescue Operation

हिमाचल में 'सफेद आफत': अटल टनल से धुंधी तक फंसे सैकड़ों वाहन, पुलिस ने चलाया रेस्क्यू; देखें लाइव Video

संवाद न्यूज एजेंसी, मनाली Published by: विकास कुमार Updated Sat, 04 Apr 2026 09:32 PM IST
विज्ञापन
सार

अटल टनल के साउथ पोर्टल से धुंधी तक बर्फबारी ने सैर सपाटे को निकले पर्यटकों की दिक्कतें बढ़ा दीं। पुलिस कड़ी मशक्कत के बाद वाहनों को सुरक्षित निकालकर मनाली की ओर भेज रही है। 

Hundreds of Vehicles Stranded Between Atal Tunnel and Dhundhi Manali Police Launch Rescue Operation
गाड़ियों को सुरक्षित निकालते पुलिसकर्मी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के अटल टनल के साऊथ पोर्टल से सोलंगनाला तक बर्फ की सफेद चादर बिछ गई है। सड़क पर बर्फ की परत जमने से सुबह लाहौल की ओर गए वाहन फंस गए। देर शाम बर्फबारी तेज हुई तो वाहन स्किड होने लगे। मनाली पुलिस ने रेसक्यू अभियान चलाकर वाहनों को निकालना शुरू कर दिया है। डीएसपी मनाली केडी शर्मा खुद मौके पर पहुंच गए है। 

Trending Videos

अटल टनल साधारण वाहनों के लिए बंद 
पुलिस ने हालांकि अटल टनल साधारण वाहनों के लिए बंद कर दी थी लेकिन सुबह सिस्सू और कोकसर की ओर गए पर्यटक शाम को लौटने लगे तो बर्फबारी तेज हो गई। वाहन स्किड होने से अटल टनल के भीतर भी वाहनों की लाइन लग गई हैं। टनल से हॉकी पुल तक जाम के हालत बने हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

मनाली की ओर भेजे जा रहे वाहन 
अटल टनल के साउथ पोर्टल से धुंधी तक बर्फबारी ने सैर सपाटे को निकले पर्यटकों की दिक्कतें बढ़ा दीं। पुलिस कड़ी मशक्कत के बाद वाहनों को सुरक्षित निकालकर मनाली की ओर भेज रही है। डीएसपी मनाली केडी शर्मा खुद टीम सहित मौके पर डटे रहे। भारी बर्फ के बीच पर्यटकों को निकाला जा रहा है। 

जाम की समस्या
डीएसपी मनाली केडी शर्मा ने बताया कि टनल के साउथ पोर्टल से धुंधी की ओर पर्यटक वाहन आने लगे तो स्किड हो गए। जिससे यहां जाम की समस्या हो गई। हालांकि, पर्यटक वाहनों को सुरक्षित निकाला जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed