सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   IGNOU convocation on 7th, fewer students will attend

Shimla News: इग्नू का दीक्षांत समारोह 7 को, कम आएंगे विद्यार्थी

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 05 Apr 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
IGNOU convocation on 7th, fewer students will attend
विज्ञापन
शिमला। इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) के दीक्षांत समारोह में इस बार सीमित भौतिक उपस्थिति देखने को मिलेगी। प्रदेश से दिसंबर 2024 और जून 2025 सत्रांत परीक्षाओं में 13,167 विद्यार्थी पास हुए हैं लेकिन इनमें से केवल 176 अभ्यर्थी ही 7 अप्रैल को शिमला में आयोजित समारोह में शामिल होंगे। इंजीनियर भवन स्थित सभागार में होने वाले कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. महावीर सिंह सफल विद्यार्थियों को डिग्री, डिप्लोमा और प्रमाण पत्र प्रदान करेंगे। हालांकि 1,510 विद्यार्थियों ने इसके लिए पंजीकरण करवाया था लेकिन बड़ी संख्या में विद्यार्थियों ने समारोह में शामिल होने के बजाय डिग्रियां डाक से प्राप्त करने का विकल्प चुना है। संवाद
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article