फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   IPL 2023: punjab kings team reached in Dharamshala

IPL 2023 in Dharamshala: धर्मशाला पहुंची पंजाब किंग्स की टीम, गुपचुप आईं प्रीति जिंटा

Sun, 14 May 2023 08:29 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला
संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sun, 14 May 2023 08:29 PM IST
सार

धर्मशाला पहुंची पंजाब की टीम में सबसे पहले टीम के कप्तान शिखर धवन बाहर आए। उन्होंने हाथ हिलाकर क्रिकेट प्रेमियों का अभिनंदन स्वीकार किया।

विज्ञापन
IPL 2023:  punjab kings team reached in Dharamshala
कांगड़ा हवाई अड्डे से बाहर आते पंजाब किंग्स के कप्तान शिखर धवन। - फोटो : संवाद

विस्तार

आईपीएल मैचों के लिए रविवार दोपहर पंजाब किंग्स की टीम गगल स्थित कांगड़ा हवाई अड्डे पर पहुंची। दोपहर 1.45 बजे विमान से पंजाब की टीम कप्तान शिखर धवन की अगुवाई में एयरपोर्ट पहुंची और यहां से धर्मशाला के होटल रेडिसन ब्लू के लिए रवाना हुई। इस दौरान तैनात पुलिस बल ने क्रिकेट प्रेमियों को खिलाड़ियों के पास पहुंचने नहीं दिया।

विज्ञापन


रविवार को धर्मशाला पहुंची पंजाब की टीम में सबसे पहले टीम के कप्तान शिखर धवन बाहर आए। उन्होंने हाथ हिलाकर क्रिकेट प्रेमियों का अभिनंदन स्वीकार किया। इसके बाद वह बस में बैठ गए। इसके बाद सिकंदर रजा, लियाम लिविंगस्टोन, सैम करन, तेज गेंदबाज कगिसो रबाड़ा, अर्शदीप सिंह, हरप्रीत बराड़, जितेंद्र सिंह, प्रभसिमरन सिंह सहित कोच बसीम जाफर और अन्य खिलाड़ी भी एयरपोर्ट से बाहर आए।
विज्ञापन


धर्मशाला के एचपीसीए स्टेडियम में पंजाब किंग्स की टीम 17 मई को दिल्ली कैपिटल्स और 19 मई को राज्यस्थान रॉयलस के खिलाफ अपने अंतिम लीग मुकाबला खेलेगी। वहीं, पंजाब की टीम के नजरिए से यह दोनों मैच बहुत महत्वपूर्ण है। इन दोनों मैचों में पंजाब की जीत टीम को प्लेऑफ की दहलीज तक पहुंचने में मददगार साबित हो सकती है। वहीं सोमवार दोपहर को दिल्ली की टीम भी अपने मैच के लिए धर्मशाला पहुंच जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


गुपचुप बाहर आईं पंजाब किग्स की मालकिन प्रीति जिंटा
पंजाब किग्स की टीम की मालकिन प्रीति जिंटा भी रविवार को गगल स्थित कांगड़ा एयरपोर्ट में पहुंची। गुपचुप तरीके से बाहर आई प्रीति जिंटा ने मुंह पर मास्क पहने रखा। इसके चलते वहां मौजूद उनके प्रशंसकों को भी इसकी भनक नहीं लग पाई और अभिनेत्री गाड़ी में बैठकर होटल के लिए रवाना हो गईं।




कल अभ्यास करेगी पंजाब की टीम
पंजाब किंग्स की टीम सोमवार को एचपीसीए स्टेडियम में अपना अभ्यास करेगी। शाम छह से नौ बजे तक चलने वाले इस अभ्यास में फ्लड लाइटों की रोशनी के तले खिलाड़ी अपनी गेंदबाजी और बल्लेबाजी पर फोकस करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed