सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Job opportunity in Dubai; online registration open until June 12.

Himachal: 10वीं पास युवाओं के पास दुबई में नौकरी का अवसर, 12 जून तक कर सकेंगे ऑनलाइन पंजीकरण

संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना। Published by: Krishan Singh Updated Mon, 08 Jun 2026 06:16 PM IST
विज्ञापन
सार

राज्य इलेक्ट्रॉनिक्स विकास निगम लिमिटेड के माध्यम से प्रदेश के 10वीं पास युवाओं को विदेश में रोजगार का सुनहरा अवसर प्रदान किया जा रहा है। 

Job opportunity in Dubai; online registration open until June 12.
दुबई(फाइल)। - फोटो : Adobe Stock
विज्ञापन

विस्तार

हिमाचल प्रदेश राज्य इलेक्ट्रॉनिक्स विकास निगम लिमिटेड के माध्यम से प्रदेश के 10वीं पास युवाओं को विदेश में रोजगार का सुनहरा अवसर प्रदान किया जा रहा है। जिला रोजगार अधिकारी ऊना अक्षय शर्मा ने बताया कि संयुक्त अरब अमीरात की किंग्सटन होल्डिंग कंपनी में जनरल हेल्पर, फैक्ट्री हेल्पर के विभिन्न पद भरे जाएंगे। इसके लिए इच्छुक एवं पात्र अभ्यर्थी 12 जून तक पंजीकरण कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि चयनित अभ्यर्थियों की नियुक्ति दुबई में की जाएगी। लगभग 1,375 एईडी मासिक वेतन दिया जाएगा। इसमें ओवरटाइम भी शामिल है।

Trending Videos


इसके अतिरिक्त कंपनी द्वारा आवास सुविधा, चिकित्सा सुविधा तथा प्रत्येक दो वर्ष में हवाई टिकट प्रदान की जाएगी। शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा इन पदों के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 10वीं पास निर्धारित की गई है। अभ्यर्थियों को अंग्रेजी भाषा का सामान्य ज्ञान होना आवश्यक है। आयु सीमा 21 से 35 वर्ष के बीच होनी चाहिए तथा वैध पासपोर्ट अनिवार्य है। इसके अलावा चयनित उम्मीदवारों का 30 हजार रुपये सेवा शुल्क सहित 18 प्रतिशत जीएसटी तथा 1,500 रुपये चिकित्सा शुल्क (भारत सरकार के विदेश मंत्रालय के दिशा-निर्देशानुसार) लगेगा। अधिक जानकारी के लिए संबंधित जिला रोजगार कार्यालय से संपर्क किया जा सकता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed