फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   kangana ranaut congress ram mandir politics himachal

Kangana Ranaut News: कंगना रनौत बोलीं- राम मंदिर का विरोध करने वाली कांग्रेस आज आस्था की कर रही राजनीति

Wed, 08 Jul 2026 11:42 AM IST
Ankesh Dogra न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: Ankesh Dogra Updated Wed, 08 Jul 2026 11:42 AM IST
सार

मंडी सांसद कंगना रनौत ने कांग्रेस पर राम मंदिर और धार्मिक आस्था के मुद्दे पर राजनीति करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पहले राम मंदिर निर्माण का विरोध करती थी, जबकि अब उसी मुद्दे को राजनीतिक रूप से उठा रही है। कंगना ने हिमाचल सरकार पर मंदिरों के संसाधनों को लेकर भी सवाल उठाए और कहा कि जनता विकास और सुशासन की राजनीति चाहती है।

विज्ञापन
kangana ranaut congress ram mandir politics himachal
कंगना रनौत - फोटो : इंस्टाग्राम-@kanganaranaut

विस्तार

मंडी संसदीय क्षेत्र की सांसद कंगना रनौत ने कहा कि कांग्रेस पार्टी हिमाचल प्रदेश में भगवान श्रीराम और राम मंदिर को लेकर एक राजनीतिक एजेंडा खड़ा करने का प्रयास कर रही है, लेकिन उसे इसमें पूरी तरह विफलता मिली है। उन्होंने कहा कि जिस कांग्रेस ने वर्षों तक राम मंदिर निर्माण का विरोध किया, वही आज राम मंदिर के नाम पर राजनीति कर रही है। प्रदेश और देश की जनता कांग्रेस के इस दोहरे चरित्र को अच्छी तरह पहचान चुकी है।

विज्ञापन


कंगना रनौत ने कहा कि भगवान श्रीराम करोड़ों देशवासियों की आस्था के केंद्र हैं और राम मंदिर का निर्माण सदियों के संघर्ष, त्याग और बलिदान के बाद संभव हुआ है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा तुष्टिकरण की राजनीति को प्राथमिकता दी और राम मंदिर निर्माण के मार्ग में बाधाएं खड़ी करने का प्रयास किया। आज जब अयोध्या में भव्य राम मंदिर बन चुका है और देश की जनता उससे भावनात्मक रूप से जुड़ी हुई है, तब कांग्रेस अपने राजनीतिक हित साधने के लिए उसी विषय का सहारा लेने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश की कांग्रेस सरकार का आचरण भी जनता के सामने है। सरकार ने मंदिरों की संपत्ति और मंदिरों के धन को सरकारी योजनाओं में उपयोग करने का प्रयास किया तथा देवस्थानों के संसाधनों पर अधिकार जताने की कोशिश की। ऐसे में अब कांग्रेस नेताओं का राम मंदिर और धार्मिक आस्था की बातें करना केवल राजनीतिक अवसरवाद का परिचायक है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सांसद कंगना रनौत ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी हमेशा सनातन संस्कृति, धार्मिक आस्था और देश की सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण के लिए प्रतिबद्ध रही है। भाजपा ने कभी भी आस्था को वोट बैंक की राजनीति का माध्यम नहीं बनाया, बल्कि उसे राष्ट्र की सांस्कृतिक पहचान के रूप में सम्मान दिया है।

उन्होंने कहा कि जनता अब कांग्रेस की राजनीति और उसके वास्तविक चरित्र को भली-भांति समझ चुकी है। प्रदेश के लोग विकास, सुशासन और जनकल्याण की राजनीति चाहते हैं, न कि धार्मिक भावनाओं का राजनीतिक लाभ उठाने के प्रयास। कांग्रेस को अपनी विफलताओं पर जवाब देना चाहिए, न कि राम मंदिर जैसे पवित्र विषय पर राजनीति करनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed