{"_id":"6a4e0927f7c40afb4d069a8e","slug":"video-rohru-news-control-rooms-to-be-set-up-for-apple-season-administration-reviews-preparations-2026-07-08","type":"video","status":"publish","title_hn":"Rohru News: सेब सीजन को लेकर रोहड़ू प्रशासन अलर्ट, कंट्रोल रूम से होगी निगरानी; सड़कों और मंडियों पर रहेगा फोकस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohru News: सेब सीजन को लेकर रोहड़ू प्रशासन अलर्ट, कंट्रोल रूम से होगी निगरानी; सड़कों और मंडियों पर रहेगा फोकस
शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 08 Jul 2026 01:54 PM IST
Link Copied
सेब सीजन को सुचारु और व्यवस्थित ढंग से संचालित करने के लिए रोहड़ू प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। बुधवार को एसडीएम कार्यालय रोहड़ू में आयोजित बैठक में बागवानों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने और परिवहन व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने को लेकर कई महत्वपूर्ण फैसले लिए गए।
उपमंडलाधिकारी (एसडीएम) धर्मेश रामोत्रा की अध्यक्षता में हुई बैठक में विभिन्न विभागों के अधिकारियों के अलावा पिकअप यूनियन, ट्रक ऑपरेटर यूनियन, एचपीएमसी, एपीएमसी और अन्य संबंधित संगठनों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया।
बैठक में निर्णय लिया गया कि सेब सीजन के दौरान बागवानों की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए महेंदली फल मंडी और एसडीएम कार्यालय रोहड़ू में कंट्रोल रूम स्थापित किए जाएंगे। इन कंट्रोल रूम के माध्यम से परिवहन, मंडी व्यवस्था और अन्य आवश्यक सेवाओं की निगरानी की जाएगी।
एसडीएम धर्मेश रामोत्रा ने संबंधित विभागों को निर्देश दिए कि सेब सीजन के दौरान विशेष रूप से संपर्क सड़कों के रखरखाव पर प्राथमिकता के आधार पर कार्य किया जाए, ताकि बागवानों को अपनी फसल मंडियों तक पहुंचाने में किसी प्रकार की परेशानी न हो।
उन्होंने मालभाड़ा निर्धारित सरकारी दरों के अनुसार ही लेने के निर्देश भी दिए। साथ ही एचपीएमसी अधिकारियों को सभी सेब संग्रहण केंद्र समय रहते शुरू करने और वहां आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने को कहा गया।
बैठक में सेब सीजन के दौरान यातायात, फल परिवहन, मंडियों के संचालन और बागवानों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने से जुड़े कई अन्य महत्वपूर्ण मुद्दों पर भी चर्चा की गई। प्रशासन ने सभी संबंधित विभागों और संगठनों से आपसी समन्वय के साथ कार्य करने का आह्वान किया, ताकि इस बार सेब सीजन बिना किसी बाधा के सफलतापूर्वक संपन्न हो सके।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।