{"_id":"6a4df51ef7c40afb4d069a62","slug":"video-shimla-news-municipal-corporation-action-against-street-vendors-sparks-protest-in-lower-bazaar-2026-07-08","type":"video","status":"publish","title_hn":"Shimla: लोअर बाजार में तहबाजारियों के खिलाफ निगम की कार्रवाई, विरोध में सड़क पर उतरे रेहड़ी-फड़ी संचालक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla: लोअर बाजार में तहबाजारियों के खिलाफ निगम की कार्रवाई, विरोध में सड़क पर उतरे रेहड़ी-फड़ी संचालक
शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 08 Jul 2026 12:28 PM IST
Link Copied
राजधानी शिमला के लोअर बाजार में नगर निगम की ओर से तहबाजारियों के खिलाफ की गई कार्रवाई के बाद बुधवार को माहौल तनावपूर्ण हो गया। कार्रवाई के विरोध में तहबाजारियों ने सब्जी मंडी के पास सड़क पर गाड़ियां रोककर जोरदार नारेबाजी की और निगम प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन किया।
जानकारी के अनुसार, नगर निगम की टीम ने लोअर बाजार क्षेत्र में अतिक्रमण हटाने और बिना अनुमति कारोबार कर रहे तहबाजारियों के खिलाफ अभियान चलाया। कार्रवाई के दौरान कई रेहड़ी-फड़ी संचालकों ने इसका विरोध जताया।
विरोध तेज होने पर प्रदर्शनकारी सब्जी मंडी के समीप एकत्रित हो गए और कुछ समय के लिए वाहनों की आवाजाही प्रभावित कर दी। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि निगम प्रशासन बिना वैकल्पिक व्यवस्था किए उनके रोजगार पर असर डाल रहा है।
घटना की सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और स्थिति को संभालने में जुट गई। अधिकारियों ने प्रदर्शनकारियों से बातचीत कर माहौल शांत कराने का प्रयास किया।
फिलहाल मौके पर स्थिति नियंत्रण में है। नगर निगम और तहबाजारियों के बीच विवाद को लेकर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।