{"_id":"6a302ed27e6551fd0c03fc49","slug":"kangra-four-and-a-half-year-old-child-drowns-in-jabar-khad-2026-06-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra: नूरपुर की जबर खड्ड में डूबने से साढ़े चार साल के मासूम की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra: नूरपुर की जबर खड्ड में डूबने से साढ़े चार साल के मासूम की मौत
Mon, 15 Jun 2026 10:27 PM IST
Krishan Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, जसूर (कांगड़ा)।
संवाद न्यूज एजेंसी, जसूर (कांगड़ा)।
Published by: Krishan Singh
Updated Mon, 15 Jun 2026 10:27 PM IST
सार
पुलिस थाना नूरपुर के अंतर्गत जबर खड्ड में डूबने से एक साढ़े चार वर्षीय बच्चे की मौत हो गई।
विज्ञापन
डूबने से माैत।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले में पुलिस थाना नूरपुर के अंतर्गत जबर खड्ड में डूबने से एक साढ़े चार वर्षीय बच्चे की मौत हो गई। मृतक की पहचान आबिद खान पुत्र बिल्ला दीन निवासी कयारी, ग्राम पंचायत भलून के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार आबिद सोमवार दोपहर को डेरे के साथ लगती खड्ड में नहा रहा था।
विज्ञापन
इसी दौरान अचानक खड्ड में पानी का बहाव तेज हो गया, जिससे वह बह गया और पानी में डूब गया। घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन की ओर से एनडीआरएफ की टीम को मौके पर भेजा गया, लेकिन उससे पहले ही मासूम की मौत हो चुकी थी। स्थानीय लोगों और परिजनों ने घटनास्थल से महज 50 मीटर की दूरी पर उसका शव बरामद कर लिया।
विज्ञापन
एसडीएम नूरपुर अरुण शर्मा ने बताया कि पीड़ित परिवार को फौरी राहत प्रदान करने के लिए मंगलवार को पटवारी को मौके पर भेजा जाएगा। उन्होंने आम जनता से अपील की है कि बरसात के मौसम में नदी-नालों और खड्डों के समीप न जाएं और उनमें नहाने से बचें।
विज्ञापन