{"_id":"6a705113ac39f1ae480c14e1","slug":"video-shimla-weather-update-queen-of-hills-covered-in-fog-tourists-enjoy-scenic-views-2026-08-03","type":"video","status":"publish","title_hn":"Shimla Weather: धुंध के आगोश में पहाड़ों की रानी शिमला, रिज मैदान पर सैलानियों ने उठाया मौसम का लुत्फ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla Weather: धुंध के आगोश में पहाड़ों की रानी शिमला, रिज मैदान पर सैलानियों ने उठाया मौसम का लुत्फ
शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 03 Aug 2026 01:58 PM IST
Link Copied
पहाड़ों की रानी शिमला सोमवार को धुंध की चादर में लिपटी नजर आई। राजधानी के ऐतिहासिक रिज मैदान पर सुबह के समय धुंध छाने से मौसम सुहाना हो गया। धुंध के बीच शिमला की खूबसूरती और भी निखर गई, जिसका पर्यटकों ने जमकर आनंद उठाया।
बाहरी राज्यों से शिमला पहुंचे सैलानी रिज मैदान पर धुंध के खूबसूरत नजारों को अपने कैमरों में कैद करते नजर आए। कई पर्यटकों ने धुंध के बीच तस्वीरें खींचकर इस मौसम को यादगार बनाया।
शिमला में इन दिनों मौसम में लगातार बदलाव देखने को मिल रहा है। बारिश के बाद राजधानी में तापमान में गिरावट आई है, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली है। धुंध और ठंडी हवाओं के बीच रिज मैदान पर घूमने पहुंचे पर्यटक मौसम का आनंद लेते दिखाई दिए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।