सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   ladies honoured in shimla

Shimla News: जिले की 50 उत्कृष्ट महिलाएं सम्मानित

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 08 Mar 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
ladies honoured in shimla
शिमला के गेयटी थियेटर में महिला दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में सांस्कृतिक प्रस्तुति देती महिलाएं।
विज्ञापन
गेयटी थियेटर में खेलकूद, मेधावी और उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को भी मिला सम्मान
Trending Videos
para_count-0

para_count-0 संवाद न्यूज एजेंसी para_count-0
para_count-0 शिमला। राजधानी के ऐतिहासिक गेयटी थियेटर के बहुद्देशीय हॉल में रविवार काे अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इसमें जिले की 50 उत्कृष्ट महिलाओं को सम्मानित किया गया। समारोह में उपायुक्त अनुपम कश्यप ने बतौर मुख्य अतिथि और महिला एवं बाल विकास विभाग की जिला कार्यक्रम अधिकारी ममता पॉल ने बतौर वशिष्ट अतिथि शिरकत की। सभागार में जिले की कई अचीवर्स, खेलकूद, मेधावी छात्राओं, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, सहायिकाओं सहित स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं को उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए सम्मानित किया गया। दसवीं कक्षा की 5 और बारहवीं की 7 मेधावी छात्राओं को सम्मानित किया गया। 11 महिला अचिवर्स और 12 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, सहायिकाओं सहित स्वयं सहायता समूहों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया गया। आईसीडीसी ब्लॉक और ग्रामीण ब्लॉक की महिलाओं ने पहाड़ी नाटी प्रस्तुत कर खूब वाहवाही बटोरी। इस दौरान महिला सशक्तीकरण पर डॉक्यूमेंट्री और नशे के कारण हो रहे परिवारों के पतन पर एक नाटक भी प्रस्तुत किया गया। इस अवसर पर एडीएम लॉ एंड आर्डर पंकज शर्मा, बाल कल्याण समिति जिला शिमला की सदस्य किरण ओक्टा, सदस्य उषा राठौर, वन स्टॉप सेंटर मशोबरा की प्रबंधक भावना कौशल और बाल विकास परियोजना अधिकारी इंदु शर्मा मौजूद रहीं। para_count-0
para_count-1 मुख्यातिथि अनुपम कश्यप ने कहा कि महिलाओं में हर क्षेत्र में इतिहास रचने की क्षमता है, आज जमाना बदल गया है। पहले एक दौर था जब महिलाओं के लिए कहा जाता था कि महिलाएं कई कार्यों को नहीं कर सकती हैं लेकिन आज हर क्षेत्र में महिलाएं पुरुषों से कंधा मिलाकर कार्य कर रही हैं। राष्ट्र एवं दुनिया के विकास में बेटियों की अग्रणी भूमिका है। जिला लाहौल स्पीति में प्रशासनिक अधिकारी महिलाएं सेवारत हैं। अभी एक न्यायाधीश का बैच प्रशिक्षण के लिए आया है। उसमें कुल 18 जज हैं जिनमें से 17 बेटियां हैं जोकि हमारे लिए गर्व की बात है। para_count-1
विज्ञापन
विज्ञापन

para_count-2 इन्हें किया गया सम्मानित para_count-2
para_count-2 राजकीय कन्या आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला पोर्टमोर की दसवीं की नव्या, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला रचोली की इशिता, राजकीय कन्या आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कोटखाई की निकिता, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला संधोया और राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कुमारसैन की कविता को सम्मानित किया गया। बारहवीं कक्षा की मेधावी छात्राओं कन्या पाटशाला पोर्टमोर की शिवांगी, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कोटखाई की त्रिशा, पीएम श्री राजकीय कन्या आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला रामपुर बुशहर की वैशाली, कन्या पाठशाला पोर्टमोर की पायल शर्मा, पीएम श्री राजकीय कन्या आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सरस्वती नगर की निकिता, राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला रोहड़ू की केशवी रांटा और राजकीय कन्या पाठशाला पोर्टमोर की पारुल ठाकुर को सम्मानित किया गया। राष्ट्रीय बैडमिंटन खिलाड़ी जीवा जोगटा, कबड्डी की राष्ट्रीय खिलाड़ी अवनी बूगबान, वाॅलीबाल खिलाड़ी ख्याति, कौशल्या वर्मा, राष्ट्रीय फेंसिंग खिलाड़ी अनीशा वर्मा, राज्य स्तरीय ताइक्वांडो गोल्ड मेडलिस्ट मानिया, राज्य स्तरीय वॉलीबाल खिलाड़ी स्नेहा, ग्रेपलिंग की राष्ट्रीय गोल्ड मेडलिस्ट अनन्या चौहान, राष्ट्रीय क्रिकेट खिलाड़ी कल्पना, किक बॉक्सिंग खिलाड़ी सोनिका, बास्केटबाल खिलाड़ी तेजस्वी शर्मा, राज्य स्तरीय खो-खो खिलाड़ी रिद्धि शर्मा, राष्ट्रीय वॉलीबाल खिलाड़ी शगुन और राष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी आकृति को सम्मानित किया गया। para_count-2
para_count-3
इसके अलावा आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं में उषा, अंजना नेगी, पिंगला गुप्ता, ललिता, अनुपमा शर्मा, पुष्पा शर्मा, द्रोप्ता, सुनीता शर्मा, हेमलता वर्मा, कमला देवी, चंद्रकांता शर्मा, विनता और अंजना देवी को सम्मानित किया गया। नारी सेवा सदन से सुषमा, मीरा रघुवंशी और सुरभि को सम्मानित किया गया। वहीं बेस्ट सेल्फ हेल्प ग्रुप में प्रथम ब्लॉक बसंतपुर के जय मां शाली, द्वितीय स्थान ब्लॉक टूटू के कृष्णा सेल्फ हेल्प ग्रुप और तीसरा स्थान रामपुर ब्लॉक के देवता साहिब डमरूख स्वयं सहायता समूह, बेस्ट विलेज ऑर्गेनाइजेशन में प्रथम स्थान शिव शक्ति, दूसरा स्थान शिवाय और तीसरा स्थान जय मां भीमा काली, बेस्ट क्लस्टर लेवल फेडरेशन में प्रथम नई दिशा सीएलएफ, दूसरा स्थान चांशल सीएलएफ, तीसरा स्थान सशक्त नारी सब पर भारी सीएलएफ, तीसरा स्थान बेस्ट इनोवेटिव प्रोडक्ट अवार्ड एप्पल बर्फी के लिए आशु ठाकुर, बेस्ट एफएल सीआरपी अंडर एनआरएलएम सुनीता, बेस्ट बैंक कॉरेस्पॉन्डेंस सखी अनीता सहित सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करने वाले प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया।
para_count-3
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed