सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Lakhs of APL consumers to receive 12 kg of flour in July as well; supply cuts have continued for five months

हिमाचल: जुलाई में भी लाखों एपीएल उपभोक्ताओं को मिलेगा 12 किलो आटा, पांच महीनों से कटौती जारी

संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला। Published by: Krishan Singh Updated Mon, 22 Jun 2026 05:36 PM IST
विज्ञापन
सार

प्रदेश की उचित मूल्यों की दुकानों में जुलाई महीने में फिर से प्रदेश के लाखों एपीएल उपभोक्ताओं को 12 किलो आटा ही मिलेगा। 

Lakhs of APL consumers to receive 12 kg of flour in July as well; supply cuts have continued for five months
आटा(सांकेतिक)। - फोटो : Freepik.com
विज्ञापन

विस्तार

 हिमाचल प्रदेश की उचित मूल्यों की दुकानों में जुलाई महीने में फिर से प्रदेश के लाखों एपीएल उपभोक्ताओं को 12 किलो आटा ही मिलेगा। केंद्र की ओर से एपीएल उपभोक्ताओं के आटे में पिछले पांच महीने से लगातार कटौती की जा रही है। इस दौरान ट्राइबल क्षेत्रों में सप्लाई भेजने के नाम पर कटौती होने का हवाला दिया जा रहा है। जिला में उपभोक्ताओं को फरवरी महीने में 11 किलो, मार्च से जून तक 12 किलो आटा ही दिया गया है। इसके बाद अब जुलाई महीने में भी एपीएल उपभोक्ताओं को 12 किलो आटा ही दिया जाएगा।

इसके लिए निदेशालय शिमला से एलोकेशन कर दी गई है, जबकि चावल अभी भी छह किलो ही दिए जा रहे हैं। खाद्य आपूर्ति निगम की ओर से सरसों के तेल के टेंडर किए गए हैं। लेकिन अभी तक डिपुओं में तेल नहीं पहुंचा है। इसके अलावा डिपुओं में एनएफएसए के उपभोक्ताओं को उड़द की दाल 89 रुपये किलो, चना की दाल 61 रुपये किलो और मलका मसूर की दाल 67 रुपये किलो मिलेगी। वहीं एपीएल उपभोक्ताओं को अब उड़द की दाल 94 रुपये, चना 66 रुपये और मसूर 72 रुपये किलो मिलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

सस्ते राशन की दुकानों के एपीएल उपभोक्ताओं को जुलाई में भी 12 किलो आटा मिलेगा, जबकि चावल छह किलो ही मिलेगा। दालों सहित अन्य राशन के दामों में कोई बदलाव नहीं हैं। - पुरुषोत्तम सिंह, जिला नियंत्रक, खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले कांगड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed