सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Major decision by the Himachal govt: 73 govt schools merged, 20 closed; view the full list here.

Himachal: हिमाचल सरकार का बड़ा फैसला, 73 सरकारी स्कूलों का विलय, 20 को किया बंद, यहां देखें पूरी लिस्ट

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला। Published by: Krishan Singh Updated Wed, 10 Jun 2026 06:45 PM IST
विज्ञापन
सार

सरकार ने शून्य नामांकन वाले 20 सरकारी प्राथमिक और माध्यमिक विद्यालयों को तत्काल प्रभाव से बंद करने का निर्णय लिया है। वहीं 73 सरकारी प्राथमिक और माध्यमिक विद्यालयों का विलय कर दिया है।

Major decision by the Himachal govt: 73 govt schools merged, 20 closed; view the full list here.
सरकारी स्कूलों को किया बंद। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

हिमाचल प्रदेश सरकार ने शून्य नामांकन वाले 20 सरकारी प्राथमिक और माध्यमिक विद्यालयों को तत्काल प्रभाव से बंद करने का निर्णय लिया है। इन विद्यालयों में एक भी छात्र नामांकित नहीं था। वहीं 73 सरकारी प्राथमिक और माध्यमिक विद्यालयों का तत्काल प्रभाव से विलय कर दिया है। इस संबंध में शिक्षा सचिव राकेश कंवर की ओर से अधिसूचना जारी की गई है। अधिसूचना के अनुसार, कुल 18 प्राथमिक और दो माध्यमिक विद्यालयों को डिनोटिफाई किया गया है। इनमें बिलासपुर, चंबा, कुल्लू, मंडी और शिमला जिलों के विद्यालय शामिल हैं। बंद किए गए विद्यालयों में सर्वाधिक संख्या शिमला जिले की है, जहां कुल 10 विद्यालय प्रभावित हुए हैं। मंडी जिले में पांच विद्यालय बंद किए गए हैं। चंबा जिले में दो, बिलासपुर और कुल्लू में एक-एक विद्यालय बंद हुआ है। यह निर्णय राज्य में शिक्षा व्यवस्था को सुव्यवस्थित करने के उद्देश्य से लिया गया है।

 पांच या इससे कम छात्र संख्या वाले 73 स्कूलों का किया विलय

 प्रदेश सरकार ने राज्य के 73 सरकारी प्राथमिक और माध्यमिक विद्यालयों का तत्काल प्रभाव से विलय कर दिया है। यह निर्णय उन स्कूलों के लिए लिया गया है जहां विद्यार्थियों का नामांकन पांच या उससे कम था। विलय किए गए स्कूलों में 65 सरकारी प्राथमिक विद्यालय (जीपीएस) और आठ सरकारी माध्यमिक विद्यालय (जीएमएस) शामिल हैं। इन स्कूलों को उनके निकटतम सरकारी प्राथमिक विद्यालय (जीपीएस), सरकारी केंद्रीय प्राथमिक विद्यालय (जीसीपीएस), सरकारी माध्यमिक विद्यालय (जीएमएस) या सरकारी वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय (जीएसएसएस) में मिलाया गया है। यह कदम राज्य में शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से उठाया गया है। सबसे अधिक स्कूल मंडी जिले से हैं, जहां 18 प्राथमिक विद्यालयों का विलय किया गया है। शिमला जिले में 13 प्राथमिक विद्यालयों का विलय हुआ है।  सचिव (शिक्षा) राकेश कंवर  ने इस संबंध में आदेश जारी किए हैं।
मर्ज किए स्कूल यहां क्लिक कर देखें

सूची नंबर दो
 
विज्ञापन
विज्ञापन

कर्मचारियों और संसाधनों का स्थानांतरण

 डिनोटिफाई व मर्ज  किए गए विद्यालयों के शिक्षण और गैर शिक्षण कर्मचारियों का स्थानांतरण किया जाएगा। विद्यालयों के बुनियादी ढांचे, कार्यालय रिकॉर्ड और अन्य स्टॉक वस्तुओं को भी स्थानांतरित किया जाएगा। यह स्थानांतरण विभाग की ओर से 17 अगस्त 2024 और 11 सितंबर 2025 को जारी दिशा-निर्देशों के अनुसार होगा। सरकार ने यह कदम जनहित में उठाया है ताकि संसाधनों का बेहतर उपयोग हो सके।

विज्ञापन

इन स्कूलों को किया बंद

सरकारी प्राथमिक विद्यालय

क्रमांक जिले का नाम शिक्षा खंड का नाम गैर-अधिसूचित किए गए विद्यालयों के नाम
1. बिलासपुर घुमारवीं-II जीपीएस हीरापुर
2. चंबा बनीखेत जीपीएस भरेरा-II
3. चंबा कियाणी जीपीएस दादुएन
4. कुल्लू सैंज जीपीएस धामण
5. मंडी गोपालपुर-II जीपीएस शैलैग
6. मंडी सलवाहन जीपीएस मग्गर
7. मंडी सलवाहन जीपीएस कांगड़
8. मंडी सुंदरनगर-I जीपीएस कुफरी
9. शिमला सराहन जीपीएस मदारा
10. शिमला रानसर (जांगला) जीपीएस जिताटा
11. शिमला रानसर (जांगला) जीपीएस टिप्रोली
12. शिमला कुमारसैन जीपीएस चालान
13. शिमला कसुम्पटी-I जीपीएस गनोटी
14. शिमला ठियोग जीपीएस हरोग
15. शिमला जुब्बल जीपीएस घुर्मु
16. शिमला सुनी जीपीएस डायला
17. शिमला मशोबरा जीपीएस गुम्मा-II
18. शिमला चौपाल जीपीएस खारू

सरकारी मिडल विद्यालय

क्रमांक जिले का नाम शिक्षा खंड का नाम गैर-अधिसूचित किए गए विद्यालयों के नाम
1. मंडी सिराज-II जीएमएस टिक्की
2. शिमला ननखड़ी जीएमएस बणीबासा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed