सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Marine Commando and Shaurya Chakra Recipient Amit Passes Away in Road Accident; Hundreds Bid a Tearful Farewel

Kangra: मरीन कमांडो-शौर्य चक्र विजेता अमित का सड़क दुर्घटना में निधन, सैंकड़ों ने नम आंखों से दी अंतिम विदाई

संवाद न्यूज एजेंसी, खंडियां/ज्वालामुखी (कांगड़ा)। Published by: Krishan Singh Updated Tue, 02 Jun 2026 08:24 PM IST
विज्ञापन
सार

उपमंडल ज्वालामुखी के तहत तहसील खुंडियां की पंचायत देहरू के गांव लाहडू के रहने वाले मरीन कमांडो और शौर्य चक्र विजेता अमित राणा की सोमवार देर रात सड़क दुर्घटना में निधन हो गया। 

Marine Commando and Shaurya Chakra Recipient Amit Passes Away in Road Accident; Hundreds Bid a Tearful Farewel
शौर्य चक्र विजेता अमित का सड़क दुर्घटना में निधन। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के उपमंडल ज्वालामुखी के तहत तहसील खुंडियां की पंचायत देहरू के गांव लाहडू के रहने वाले मरीन कमांडो और शौर्य चक्र विजेता अमित राणा की सोमवार देर रात सड़क दुर्घटना में निधन हो गया। अमित सोमवार को ही 40 दिन की छुट्टी पर घर पहुंचे थे और दोपहर बाद किसी रिश्तेदार से मिलने के लिए उनके घर को निकले थे। रात को रिश्तेदार से मिलने के बाद वापस देर रात को डफलूं में उनकी कार गहरी खाई में गिर गई, जिसमें उन्होंने दम तोड़ दिया।

पूर्व सैनिक लीग खुंडियां के अध्यक्ष रिटायर्ड कर्नल एमएस राणा ने बताया कि मृतक अमित राणा बीते दिन सोमवार को ही 40 दिन की छुट्टी घर आए थे। दोपहर बाद करीब चार बजे अपने किसी रिश्तेदार के घर मिलने गए थे। देर रात वापसी के दौरान उनकी कार अनियंत्रित होकर 400 मीटर खाई में अनियंत्रित होकर उनकी कार गिर गई। उन्होंने बताया कि जहां कार गिरी वहां सड़क काफी टूटी हुई है। आसपास के लोगों को जब कार गिरने की आवाज सुनाई दी तो सभी लोग मौके पर पहुंचे।

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार जब वे वहां पहुंचे तो अमित राणा ने कड़क आवाज में कहा कि वह अब तक ठीक हैं पर होनी को कुछ और ही मंजूर था। अमित को प्राथमिक उपचार के लिए खुंडियां अस्पताल लाया गया पर वहां पहुंचने पर डाक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। अमित राणा भारतीय जल सेना के आईएनएस इंडियन अभिमन्यु नेवल शिप पर मैरिन कमांडो के रूप तैनात थे। वर्ष 2019 में अमित राणा को शौर्य चक्र से सम्मानित किया गया था। अमित राणा अपने पीछे अपनी 30 वर्षीय पत्नी मीनाक्षी और 3 वर्षीय बेटे और माता-पिता को छोड़ गए हैं।

विज्ञापन

अमित के पिता भी भारतीय सेना की जैक राइफल 10 रेजिमेंट में नायब सूबेदार पद से सेवानिवृत्त हुए हैं और माता गृहणी हैं। मंगलवार को अमित राणा का तीर्थ स्थल पर सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान भारी संख्या में लोग मौजूद रहे। उधर, एसपी देहरा मयंक चौधरी ने बताया कि दुर्घटना कारणों की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed