सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   mock drill today in shimla

Shimla News: शहर में आपदा प्रबंधन की मॉक ड्रिल आज

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 14 Jun 2026 11:40 PM IST
विज्ञापन
mock drill today in shimla
विज्ञापन
शिमला। जिला शिमला में सोमवार को 10वीं मेगा मॉक ड्रिल का आयोजन किया जाएगा। इसका उद्देश्य बादल फटने, जंगल में आग और भूकंप जैसी आपदाओं से निपटने की तैयारियों को जांचना है। उपायुक्त शिमला अनुपम कश्यप ने रविवार को बैठक की अध्यक्षता की। उन्होंने बताया कि यह अभ्यास दो सत्रों में होगा। बादल फटने की स्थिति के लिए रामपुर और सुन्नी में मॉक ड्रिल होगी। जंगल में आग के लिए तारा देवी में अभ्यास किया जाएगा। भूकंप की स्थिति के लिए रोहड़ू, ठियोग, कोटखाई, चौपाल, जुब्बल, कुमारसैन, डोडरा क्वार, कुपवी और शिमला शहरी में मॉक ड्रिल होगी। उपायुक्त ने कहा कि इसका लक्ष्य आपातकालीन समन्वय को बेहतर बनाना और कमियों को दूर करना है। उन्होंने संबंधित विभागों को रिपोर्ट जल्द भेजने के निर्देश दिए। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed