फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   nerwa fire station chopal shimla 55000 people two fire vehicles

Shimla News: नेरवा में फायर स्टेशन शुरू, 55 हजार लोगों को मिलेगा लाभ; दो नए दमकल वाहन जल्द मिलेंगे

Mon, 10 Aug 2026 03:16 PM IST
Ankesh Dogra न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: Ankesh Dogra Updated Mon, 10 Aug 2026 03:16 PM IST
सार

चौपाल क्षेत्र के नेरवा में नए फायर स्टेशन की शुरुआत हो गई है। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने इसका वर्चुअल उद्घाटन किया। स्टेशन से करीब 55 हजार लोगों को लाभ मिलेगा। दो नए दमकल वाहन जल्द उपलब्ध करवाए जाएंगे और 17 नए पद स्वीकृत किए गए हैं। फायर स्टेशन आग के अलावा भारी बारिश, भूस्खलन और अन्य आपदाओं के दौरान राहत एवं बचाव कार्यों में भी मदद करेगा।

विज्ञापन
nerwa fire station chopal shimla 55000 people two fire vehicles
मुख्यमंत्री सुक्खू वर्चुअल माध्यम से उद्घाटन करते हुए। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

चौपाल क्षेत्र के नेरवा में आपात स्थिति से निपटने के लिए नए फायर स्टेशन की शुरुआत हो गई है। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने सोमवार को वर्चुअल माध्यम से नवनिर्मित फायर स्टेशन का उद्घाटन किया। मुख्यमंत्री ने क्षेत्रवासियों को बधाई देते हुए कहा कि यह केंद्र केवल आग की घटनाओं में ही नहीं, बल्कि भारी बारिश, भूस्खलन और अन्य आपदाओं के दौरान राहत एवं बचाव कार्यों में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि नेरवा में फायर स्टेशन स्थापित होने से क्षेत्र के करीब 55 हजार लोगों को लाभ मिलेगा। स्टेशन के लिए जल्द ही दो दमकल वाहन उपलब्ध करवाए जाएंगे। इससे क्षेत्र के पारंपरिक लकड़ी के मकानों, व्यावसायिक प्रतिष्ठानों और बहुमूल्य सेब के बगीचों को आग की घटनाओं के दौरान समय पर सुरक्षा मिल सकेगी।
विज्ञापन




पहले कई घंटे लगते थे वाहन पहुंचने में
मुख्यमंत्री ने कहा कि पहले नेरवा में आग या अन्य आपदा की स्थिति में चौपाल, देहा, ठियोग और शिमला से दमकल वाहन भेजने पड़ते थे। प्रभावित क्षेत्र तक पहुंचने में कई बार कई घंटे लग जाते थे। अब नेरवा में ही फायर स्टेशन स्थापित होने से आपात स्थिति में त्वरित कार्रवाई संभव होगी।

नेरवा फायर स्टेशन के सुचारु संचालन के लिए 17 नए पद स्वीकृत किए गए हैं। इसके अलावा दो नए दमकल वाहन भी स्वीकृत किए गए हैं। अग्निशमन सेवा विभाग ने स्टेशन के लिए एक बी श्रेणी का पानी टेंडर भी उपलब्ध करवाया है, जिसकी खरीद पर 59 लाख रुपये खर्च किए गए हैं।

ग्रामीण क्षेत्रों में शहर जैसी सुविधाएं देने पर जोर
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने के साथ गांवों में रहने वाले लोगों को उनके घर के नजदीक बेहतर और शहर जैसी सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में मिल्क प्लांट स्थापित करने के लिए सरकार आवश्यक धनराशि उपलब्ध करवाएगी। इसके लिए वन संरक्षण अधिनियम की मंजूरी हासिल करने के प्रयास किए जा रहे हैं।

चौपाल, नेरवा और कुपवी मिनी सचिवालय के लिए राशि जारी
मुख्यमंत्री ने बताया कि चौपाल मिनी सचिवालय के लिए तीन करोड़ रुपये, जबकि नेरवा और कुपवी मिनी सचिवालयों के लिए दो-दो करोड़ रुपये जारी किए गए हैं। इनका उद्देश्य लोगों को एक ही छत के नीचे विभिन्न सरकारी सेवाएं उपलब्ध करवाना है।

इस अवसर पर कांग्रेस नेता राजीव किमटा ने मुख्यमंत्री का आभार जताया। उन्होंने कहा कि नेरवा में फायर स्टेशन की लंबे समय से चली आ रही मांग पूरी होने से नेरवा के साथ आसपास के क्षेत्रों को भी लाभ मिलेगा। उन्होंने मुख्यमंत्री को चौपाल विधानसभा क्षेत्र का दौरा करने का निमंत्रण भी दिया। कार्यक्रम में अतिरिक्त मुख्य सचिव आरडी नजीम, होमगार्ड के महानिदेशक सतवंत अटवाल और अग्निशमन सेवा विभाग के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed