{"_id":"6a7995037ce034ec1007fa24","slug":"video-sawan-somwar-shimla-shiva-temple-devotees-rudrabhishek-2026-08-10","type":"video","status":"publish","title_hn":"Sawan Somwar: सावन के आखिरी सोमवार पर शिव मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, हर-हर महादेव के जयकारों से गूंजा शिमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sawan Somwar: सावन के आखिरी सोमवार पर शिव मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, हर-हर महादेव के जयकारों से गूंजा शिमला
शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 10 Aug 2026 02:38 PM IST
Link Copied
सावन के आखिरी सोमवार के अवसर पर राजधानी शिमला के शिव मंदिरों में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी रही। भगवान शिव के दर्शन और पूजा-अर्चना के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिरों में पहुंचे। इस दौरान मंदिरों में धार्मिक माहौल बना रहा और श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से भगवान शिव की पूजा की।
शहर के मिडल बाजार स्थित शिव मंदिर में भी सुबह से श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचते रहे। श्रद्धालुओं ने मंत्रोच्चारण के बीच भगवान शिव का रुद्राभिषेक किया। इसके साथ ही शिवलिंग पर दूध, दही और जल अर्पित कर पूजा-अर्चना की।
सावन के आखिरी सोमवार को लेकर मंदिर में श्रद्धालुओं में खास उत्साह देखने को मिला। महिलाओं समेत बड़ी संख्या में श्रद्धालु भगवान शिव के दर्शन के लिए पहुंचे और पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि की कामना की।
सावन के अंतिम सोमवार के चलते शहर के अन्य शिव मंदिरों में भी सुबह से श्रद्धालुओं की आवाजाही बनी रही। मंदिर परिसरों में पूजा-पाठ और धार्मिक अनुष्ठानों का दौर चलता रहा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।