{"_id":"6a7944452d2f80cfdb0ce481","slug":"video-brabka-ma-tarakatara-taral-sa-takarana-ka-btha-bika-savara-tha-yavaka-ka-mata-2026-08-10","type":"video","status":"publish","title_hn":"बाराबंकी में ट्रैक्टर-ट्राली से टकराने के बाद बाइक सवार दो युवकों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाराबंकी में ट्रैक्टर-ट्राली से टकराने के बाद बाइक सवार दो युवकों की मौत
यूपी के बाराबंकी में रविवार रात एक बाइक ट्रैक्टर-ट्राली से टकरा गई। हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई। जबकि, तीसरा साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना से घरवालों में चीख पुकार मच गई। हादसा फतेहपुर-सूरतगंज मार्ग पर दादनपुर गांव के पास हुआ। बाइक सवार युवक महादेव के दर्शन को जा रहे थे।
बताया गया कि फतेहपुर कस्बा के जोशी टोला मोहल्ला निवासी शैलेंद्र उर्फ हेमल जोशी (22), शक्तिमान जोशी (19) और सचिन जोशी (21) बाइक से महादेव के दर्शन को जा रहे थे। दादनपुर गांव के पास उनकी बाइक ट्रैक्टर-ट्राली से टकरा गई। हादसे में तीनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की सूचना पर घायलों को उपचार के लिए सीएचसी लाया गया। वहां चिकित्सकों ने शैलेंद्र जोशी को मृत घोषित कर दिया।
वहीं शक्तिमान की हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। परिजनों और चिकित्सकों ने एंबुलेंस के लिए कई बार फोन किया, लेकिन करीब डेढ़ घंटे तक एंबुलेंस नहीं पहुंची। एंबुलेंस के इंतजार में परिजनों का आक्रोश बढ़ गया और उन्होंने अस्पताल परिसर में हंगामा शुरू कर दिया। स्थिति बिगड़ती देख पुलिस ने अपने वाहन से शक्तिमान को जिला अस्पताल ले जाने की व्यवस्था की। लेकिन, रास्ते में उसकी भी मौत हो गई।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।