सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   No Eligible Candidate for the Post of Pradhan in Solan's Buasni Panchayat: Know the Full Story

Himachal: सोलन की बुआसनी पंचायत में प्रधान पद के लिए कोई योग्य उम्मीदवार नहीं, जानें पूरा मामला

संवाद न्यूज एजेंसी, नालागढ़ (सोलन)। Published by: Krishan Singh Updated Wed, 20 May 2026 11:29 AM IST
विज्ञापन
सार

सोलन जिले के नालागढ़ ब्लॉक की बुआसनी पंचायत में प्रशासन की गलती के कारण प्रधान पद के लिए कोई भी आवेदन नहीं आया।

No Eligible Candidate for the Post of Pradhan in Solan's Buasni Panchayat: Know the Full Story
हिमाचल पंचायत चुनाव। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले के नालागढ़ ब्लॉक की बुआसनी पंचायत में प्रशासन की गलती के कारण प्रधान पद के लिए कोई भी आवेदन नहीं आया। यहां पर रोस्टर में ओबीसी महिला के लिए प्रधान पद आरक्षित कर दिया गया था, लेकिन पंचायत में एक भी परिवार ओबीसी का नहीं है। इसके चलते प्रधान पद के लिए किसी ने भी आवेदन नहीं किया। आपके अपने अखबार 'अमर उजाला' ने 9 अप्रैल के अंक में भी इस मुद्दे को प्रमुखता से उठाया था, लेकिन अधिकारियों ने तब भी इसमें सुधार नहीं किया। अब यहां पर प्रधान पद पर कोई उम्मीदवार नहीं है। 

Trending Videos

प्रशासन ने यह गलती तीसरी बार की है। इससे पहले 2005 व 2010 में भी इस पंचायत का प्रधान पद ओबीसी महिला के लिए आरक्षित किया गया था। उस दौरान भी कोई परिवार ओबीसी का नहीं था तो प्रधान पद के लिए चुनाव अन्य पंचायतों से आठ माह बाद हुआ था। उस समय उपप्रधान को ही की शक्तियां दी गई थीं, लेकिन अब तीसरी बार ओबीसी महिला के लिए आरक्षित किया गया है।  इस पंचायत के प्रतिनिधि कुछ माह पहले उपायुक्त सोलन से मिले थे और मांग की थी कि इस पंचायत को अनारक्षित किया जाए और पिछले कई वर्षों से यह पंचायत आरक्षित चल रही है लेकिन ओपन करना तो दूर इसे ओबीसी महिला के लिए आरक्षित कर दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

बुखारी दा घाट गांव निवासी दुनी चंद ने बताया कि बार-बार एक ही गलती प्रशासन की ओर से की जा रही है जिससे यह पता चलता है कि रोस्टर बिना जांच किए ही बनाया जा रहा है। दो बार पंचायत के लोग यह परेशानी झेल चुके हैं। अमरू गांव के मान सिंह ने बताया कि पंचायत में एक भी परिवार ओबीसी का न होना और तीसरी बार इस पंचायत को ओबीसी महिला के लिए आरक्षित करने से चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशियों की उम्मीदों पर पानी फिर गया है। उधर, नालागढ़ के खंड विकास अधिकारी अरविंद कुमार ने बताया कि उन्होंने 22 अप्रैल को ही नालागढ़ में पदभार ग्रहण किया है। यह मामला उनके ध्यान में नहीं है। अगर यहां पर कोई परिवार नहीं है तो यहां पर प्रधान पद के लिए दोबारा चुनाव कराएं जाएंगे। 

विज्ञापन

आर्थिक संकट झेल रही सरकार पर पड़ेगा बोझ

हिमाचल प्रदेश में सरकार पहले ही आर्थिक संकट झेल रही है। लेकिन नालागढ़ ब्लॉक की बुआसनी पंचायत में आरक्षण रोस्टर में लापरवाही के कारण प्रधान पद के लिए अलग से चुनाव करवाना पड़ेगा। इससे सरकार पर आर्थिक बोझ पड़ेगा। इससे पहले भी दो चुनाव में ऐसा हो चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed