फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Online registration for Manimahesh Yatra to begin from August 5; 5,000 pilgrims to be allowed daily

Himachal: मणिमहेश यात्रा के लिए ऑनलाइन पंजीकरण 5 अगस्त से, हर दिन 5,000 श्रद्धालुओं को मिलेगी अनुमति

Tue, 04 Aug 2026 05:13 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, भरमौर (चंबा)।
संवाद न्यूज एजेंसी, भरमौर (चंबा)। Published by: Krishan Singh Updated Tue, 04 Aug 2026 05:13 PM IST
सार

 श्रद्धालु यात्रा के लिए अपना पंजीकरण आधिकारिक वेबसाइट https://manimaheshyatra.hp.gov.in के माध्यम से कर सकेंगे। प्रथम चरण में 25, 26 और 27 अगस्त की यात्रा के लिए ऑनलाइन पंजीकरण उपलब्ध कराया जाएगा। 

विज्ञापन
Online registration for Manimahesh Yatra to begin from August 5; 5,000 pilgrims to be allowed daily
पवित्र मणिमहेश। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पवित्र मणिमहेश यात्रा के लिए ऑनलाइन पंजीकरण पांच अगस्त से शुरू हो रहा है। श्रद्धालु यात्रा के लिए अपना पंजीकरण आधिकारिक वेबसाइट https://manimaheshyatra.hp.gov.in के माध्यम से कर सकेंगे। प्रथम चरण में 25, 26 और 27 अगस्त की यात्रा के लिए ऑनलाइन पंजीकरण उपलब्ध कराया जाएगा। प्रत्येक दिन अधिकतम 5,000 श्रद्धालुओं को ही यात्रा की अनुमति प्रदान की जाएगी। सभी स्लॉट पहले आओ पहले पाओ के आधार पर आवंटित किए जाएंगे। भरमौर प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि पंजीकरण के बिना किसी भी श्रद्धालु को यात्रा मार्ग पर प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी। इसलिए श्रद्धालुओं से आग्रह किया गया है कि पंजीकरण प्रारंभ होते ही शीघ्र अपना स्लॉट सुरक्षित कर लें।

विज्ञापन

श्रद्धालुओं को सलाह दी है कि वे पंजीकरण प्रारंभ करने से पूर्व सभी आवश्यक दस्तावेज तैयार रखें, जिससे ऑनलाइन प्रक्रिया के दौरान किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। नवीनतम एवं प्रामाणिक जानकारी के लिए नियमित रूप से वेबसाइट का अवलोकन करते रहें। प्रशासन ने सभी श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे यात्रा के दौरान जारी सभी दिशा-निर्देशों का पालन करें, केवल आधिकारिक स्रोतों से प्राप्त जानकारी पर ही विश्वास करें। एडीएम विकास शर्मा ने बताया कि श्रद्धालुओं के लिए सुरक्षित, सुगम एवं दिव्य अनुभव बनाने के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के लिए निरंतर कार्य किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

वेबसाइट पर मिलेगा भरमौर का सटीक मौसम पूर्वानुमान
 मणिमहेश यात्रा में देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा के उद्देश्य से भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने भरमौर क्षेत्र के लिए विशेष मौसम पूर्वानुमान उपलब्ध करवाया है। आईएमडी ने विशेष मौसम पूर्वानुमान लिंक को मणिमहेश यात्रा की आधिकारिक वेबसाइट https://manimaheshyatra.hp.gov.in पर उपलब्ध करवाया है। इससे श्रद्धालु यात्रा पंजीकरण एवं यात्रा प्रारंभ करने से पूर्व भरमौर क्षेत्र के मौसम की नवीनतम जानकारी प्राप्त कर अपनी यात्रा की बेहतर योजना बना सकेंगे। श्रद्धालुओं को भरमौर क्षेत्र के मौसम संबंधी जानकारी समय पर प्राप्त होगी, जिससे वह मौसम परिस्थितियों के अनुरूप सुरक्षित एवं व्यवस्थित यात्रा कर सकेंगे। प्रशासन ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि यात्रा प्रारंभ करने से पूर्व मौसम की जानकारी अवश्य प्राप्त करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed