फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Public Works Department JE arrested red handed while accepting bribe of Rs 8,000 for passing bill

Himachal: लोक निर्माण विभाग का जेई आठ हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार, बिल पास करवाने को मांगी थी घूस

Tue, 04 Aug 2026 03:42 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, ऊना।
अमर उजाला नेटवर्क, ऊना। Published by: Krishan Singh Updated Tue, 04 Aug 2026 03:42 PM IST
सार

हिमाचल प्रदेश लोक निर्माण विभाग  के इलेक्ट्रिकल विंग के जूनियर इंजीनियर (जेई) को राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने 8,000 रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। 

विज्ञापन
Public Works Department JE arrested red handed while accepting bribe of Rs 8,000 for passing bill
घूसखोरी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के जिला ऊना में मंगलवार को हिमाचल प्रदेश लोक निर्माण विभाग  के इलेक्ट्रिकल विंग के जूनियर इंजीनियर (जेई) को राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने 8,000 रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान परवेश कुमार के रूप में हुई है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार एक ठेकेदार ने विजिलेंस से शिकायत की थी कि जेई परवेश कुमार उसके कार्य का बिल पास करने की एवज में 8,000 रुपये की रिश्वत की मांग कर रहा है। शिकायत की पुष्टि के बाद विजिलेंस टीम ने योजनाबद्ध तरीके से जाल बिछाया और आरोपी को रिश्वत की रकम लेते हुए रंगे हाथ पकड़ लिया। विजिलेंस ने आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी से पूछताछ की जा रही है तथा मामले में आगे की जांच जारी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed