{"_id":"6a3d397b21b8258b9706d505","slug":"people-defrauded-of-lakhs-on-the-pretext-of-securing-loans-from-a-dubai-based-company-shimla-news-c-19-sml1002-743818-2026-06-25","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Shimla News: दुबई की कंपनी से ऋण दिलाने का झांसा देकर लोगों से लाखों की धोखाधड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla News: दुबई की कंपनी से ऋण दिलाने का झांसा देकर लोगों से लाखों की धोखाधड़ी
Fri, 26 Jun 2026 10:01 AM IST
शिमला ब्यूरो
देवेंद्र ठाकुर, शिमला।
देवेंद्र ठाकुर, शिमला।
Published by: शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 26 Jun 2026 10:01 AM IST
सार
शिमला में कम ब्याज पर ऋण दिलाने का झांसा देकर लोगों से लोन वैल्यू इंश्योरेंस के नाम पर लाखों रुपये ऐंठने का मामला सामने आया है। आरोपियों ने खुद को दुबई की कंपनी का प्रतिनिधि बताकर लोगों से पैसे जमा करवाए और बाद में फरार हो गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर बैंक खातों और पूरे नेटवर्क की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
फ्रॉड।
- फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दुबई की कंपनी से कम ब्याज पर ऋण दिलाने का झांसा देकर लोगों से लाखों की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। आरोपियों ने पहले जरूरतमंद लोगों को कम ब्याज पर ऋण देने का झांसा दिया और फिर लोन वैल्यू इंश्योरेंस के नाम पर पैसे ऐंठ लिए। इसी झांसे में आकर कई लोगों ने आरोपियों को पैसे दे दिए। अब आरोपियों के नंबर भी बंद आ रहे हैं। वे अपने ठिकाने से भी फरार हैं।
विज्ञापन
पुलिस ने शिकायत मिलते ही इस संबंध में दो आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। मामले की जांच आगे बढ़ने पर और भी पीड़ित सामने आ सकते हैं, जिनके साथ इसी तरह ठगों ने धोखाधड़ी की है। पुलिस को दी शिकायत में पीड़ित कुश जोशी, निवासी टुटीकंडी शिमला ने बताया कि पिछले महीने लोअर बाजार स्थित उनके कार्यालय में दो आरोपी पहुंचे थे। उन्होंने अपने नाम सुजय नाहा और अरिंदम चंद्र बिस्वास बताया। आरोपियों ने दावा किया कि उनकी दुबई स्थित कंपनी है। वे जल्द ही हिमाचल में शाखाएं खोलना चाहते हैं। कंपनी लोगों को आसान शर्तों पर ऋण उपलब्ध करवाती है।
विज्ञापन
पीड़ित ने बताया कि आरोपियों के कहने पर उन्होंने अपने परिचितों को ऋण दिलाने का आश्वासन देकर आवेदन करवाए। इस दौरान आरोपियों ने बताया कि ऋण देने से पहले उन्हें लोन वैल्यू इंश्योरेंस और अन्य औपचारिकताओं के लिए पैसे जमा करवाने होंगे। इसी झांसे में आकर कई लोगों ने आरोपियों के बताए बैंक खातों में 2,03,287 रुपये जमा करवा दिए। इसके अलावा डिजिटल भी राशि ट्रांसफर की गई। पैसे जमा होने के बाद आरोपियों की ओर से उन्हें बार-बार ऋण स्वीकृत होने का आश्वासन दिया गया, लेकिन लोगों के बैंक खातों में पैसे नहीं आए।
विज्ञापन
इसके बाद जब शिकायतकर्ता समेत अन्य लोगों ने मामले की जांच की तो पता चला कि दोनों आरोपी अपने ठिकानों से गायब हैं। उनके फोन नंबर भी बंद आ रहे हैं। इसके बाद लोगों को अपने साथ हुई धोखाधड़ी का पता चला और उन्होंने मामले की शिकायत सदर थाने में दर्ज करवाई। आरोपियों ने जिस तरह से जरूरतमंद लोगों को निशाना बनाकर धोखाधड़ी की है, उससे स्पष्ट है कि शिमला समेत अन्य क्षेत्रों में भी इसी तरह की ठगी की गई है। पुलिस ने थाना सदर में दोनों आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस उन बैंक खातों की भी जांच कर रही है जिनमें लोगों से राशि ट्रांसफर करने के लिए कहा गया था। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि ये खाते आरोपियों के नाम पर थे या किसी अन्य व्यक्तियों के खातों का उपयोग कर इस धोखाधड़ी नेटवर्क को संचालित किया जा रहा था।
पुलिस उन बैंक खातों की भी जांच कर रही है जिनमें लोगों से राशि ट्रांसफर करने के लिए कहा गया था। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि ये खाते आरोपियों के नाम पर थे या किसी अन्य व्यक्तियों के खातों का उपयोग कर इस धोखाधड़ी नेटवर्क को संचालित किया जा रहा था।