सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Power cut in 25 areas including Jakhu and Bainmore today

Shimla News: जाखू और बैनमोर समेत 25 इलाकों में आज पावर कट

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 16 Jun 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
Power cut in 25 areas including Jakhu and Bainmore today
विज्ञापन
बिजली लाइनों का किया जाएगा मरम्मत कार्य


सुबह दस से शाम पांच बजे तक बाधित रहेगी आपूर्ति
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। शहर के साथ लगते जाखू रोपवे, पुलिस कांप्लेक्स, ओल्ड और न्यू हाईकोर्ट समेत शहर के 25 इलाकों में बुधवार को बिजली की आपूर्ति बाधित रहेगी। राजधानी के विद्युत उपमंडल छोटा शिमला दो के तहत बुधवार को 11 केवी बैनमोर और खलीनी-बैम्लोई फीडर पर प्री-मानसून रखरखाव कार्य किया जाएगा।

इस कारण बैनमोर फीडर के तहत पुलिस कांप्लेक्स, होटल ईस्ट बॉर्न, निर्माण भवन, यूएस क्लब, रिचमाउंट, मच्छीवाली कोठी, फाइव बेंच, मालरोड और आसपास के क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति प्रभावित रहेगी। वहीं 11 केवी खलीनी-बैम्लोई फीडर के तहत ओल्ड और न्यू हाईकोर्ट, एचपीएसईबी, शहरी डिवीजन, उद्योग भवन, लिफ्ट के समीप कार पार्किंग, राजवीर मोटर, विलो बैंक, होटल क्लार्क्स, जाखू रोपवे, मेट्रोपोल हॉस्टल, सीपीडब्ल्यूडी कॉलोनी बैम्लोई, एचपीटीडीसी लिफ्ट और आसपास के क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति सुबह 10 से शाम 5 बजे तक बंद रहेगी। छोटा शिमला इलेक्ट्रिकल सब डिवीजन के सहायक अभियंता विपिन कश्यप ने दी है। इसके अलावा खलीनी, कनलोग, दाड़नी का बगीचा, स्लॉटर हाउस, सुमन मोटर्स, लालपानी, रे प्रोजेक्ट और आसपास के इलाकों में भी बिजली बाधित रहेगी। यह जानकारी सहायक अभियंता लाल सिंह ने यह जानकारी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन





शांकली में कल लगेगा पावर कट

शिमला। भराड़ी-बेलवेडर फीडर में मरम्मत कार्य के चलते शांकली, लक्कड़ बाजार, ऑकलैंड, चैप्सली, ड्रीमलैंड समेत आसपास के इलाकों में सुबह 10 से शाम 5 बजे तक 18 जून को बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। यह जानकारी इलेक्ट्रिकल सब डिवीजन संजौली के सहायक अभियंता ने दी है। इसके अलावा 18 जून को चुंगी खाना, मार्निंग व्यू के कुछ इलाकों, लोअर कैथू, चितकारा पार्क, अड्डा विल्ला, केहर कॉटेज और आसपास के इलाकों में भी बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article