सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Private schools will have to teach only board books, board chairman issued instructions

HPBOSE: निजी स्कूलों को सिर्फ बोर्ड की ही पढ़ानी होंगी किताबें, अध्यक्ष डॉ. राजेश शर्मा ने जारी किए निर्देश

अमर उजाला ब्यूरो, धर्मशाला। Published by: Krishan Singh Updated Mon, 13 Apr 2026 06:59 PM IST
विज्ञापन
सार

 स्कूल शिक्षा बोर्ड से संबद्ध निजी स्कूलों में अब मनमानी किताबों का दौर खत्म होगा। शिक्षा की गुणवत्ता और एकरूपता सुनिश्चित करने के लिए बोर्ड अध्यक्ष डॉ. राजेश शर्मा ने सख्त आदेश जारी किए हैं। 

Private schools will have to teach only board books, board chairman issued instructions
हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड से संबद्ध निजी स्कूलों में अब मनमानी किताबों का दौर खत्म होगा। शिक्षा की गुणवत्ता और एकरूपता सुनिश्चित करने के लिए बोर्ड अध्यक्ष डॉ. राजेश शर्मा ने सख्त आदेश जारी किए हैं। उन्होंने निर्देश दिए कि प्रदेश के सभी निजी विद्यालय केवल बोर्ड द्वारा निर्धारित बुक डिस्ट्रीब्यूशन सेंटर या अधिकृत सेलर्स से ही पाठ्यपुस्तकें खरीदेंगे। निर्देशों के अनुसार, स्कूलों को विद्यार्थियों की संख्या के आधार पर ही पुस्तकें लेनी होंगी और शिक्षण कार्य केवल बोर्ड द्वारा अनुमोदित किताबों से ही संचालित करना होगा।

Trending Videos

नियमों के पालन के प्रति गंभीरता दिखाते हुए बोर्ड ने स्पष्ट किया कि 30 मई 2026 तक सभी स्कूलों को अपने खरीद बिलों का डिपो से सत्यापन करवाकर संबद्धता शाखा में जमा करना अनिवार्य है। इस आदेश की अवहेलना करने वाले स्कूलों पर न केवल कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी, बल्कि गंभीर मामलों में उनकी मान्यता भी रद्द की जा सकती है, ताकि छात्रों और अभिभावकों के हितों से कोई समझौता न हो सके। बोर्ड अध्यक्ष ने सभी निजी स्कूल संचालकों से बोर्ड के आदेशों का पालन करने की अपील की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed