सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   repair work of roads

Shimla News: राजधानी में मानसून से पहले चकाचक होंगे सभी रास्ते और सड़कें

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 14 Jun 2026 11:48 PM IST
विज्ञापन
repair work of roads
विज्ञापन
नगर निगम ने 15 दिन में सभी रास्ते और सड़कें दुरुस्त करने के दिए हैं निर्देश, कंपनी ने शुरू किया काम

नई पाइपलाइन बिछाने के लिए 12 वार्डाें के रिहायशी इलाकों में खोदे गई हैं सड़कें और रास्ते
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। शहरवासियों के लिए राहत भरी खबर है। राजधानी में नई पेयजल लाइन बिछाने के लिए खोदे गए सभी रास्ते और सड़कें मानसून पहुंचने से पहले ही चकाचक हो जाएंगे। नगर निगम के निर्देश पर पेयजल कंपनी ने उपनगरों में मरम्मत कार्य शुरू कर दिया है।
अभी शहर के पांच वार्डाें में काम शुरू किया गया है। संजौली, ढली, जाखू, समरहिल और हाउसिंग बोर्ड काॅलोनी संजौली में खोदी गई सड़कों और सीढि़यों की मरम्मत की जा रही है। ज्यादातर जगह सीढि़यों की मरम्मत का काम पूरा कर लिया गया है। अभी सिर्फ सीमेंट से सड़कों और रास्तों की मरम्मत की जा रही है। सीढि़यों पर टाइलें लगाने का काम इसके बाद शुरू होगा। रास्तों और सड़कों पर रखा मलबा भी उठाया जा रहा है। 30 जून तक यह काम सभी 12 वार्डाें में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। 24 घंटे पेयजल योजना के तहत कंपनी ने शहर के 12 वार्डाें में नई पाइपलाइन बिछाने का काम शुरू किया है। इसके तहत रिहायशी इलाकों में सड़कों और रास्तों की खोदाई कर नई पाइपलाइन बिछाई जा रही है। हाल ही में शहर के ढली, मशोबरा, भट्ठाकुफर, शांति विहार और संजौली में नई पाइपलाइन बिछाने के काम पर काफी विवाद हुआ था। आम लोगों के बाद स्थानीय पार्षदों ने भी निर्माण कार्य पर सवाल उठाए थे। इनका कहना था कि कंपनी चार से छह महीने बाद भी खोदे गए रास्तों की मरम्मत नहीं कर रही है। रास्तों पर मलबा भी ज्यों का त्यों पड़ा है। नगर निगम के विशेष सदन में पार्षदों ने कंपनी की कार्यप्रणाली पर खूब सवाल उठाए थे। इसके बाद निगम ने कंपनी को मानूसन से पहले मरम्मत कार्य पूरा करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


12 वार्ड में काम पूरा करने पर
ही बाकी जगह मिलगी अनुमति
नगर निगम ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि जिन 12 वार्डाें में अभी काम शुरू किया गया है, वहां मरम्मत कार्य पूरा होने के बाद ही बाकी वार्डाें में पेयजल लाइन बिछाने की अनुमति दी जाएगी। शहर के सभी 34 वार्डाें में नई पाइपलाइनें बिछाई जानी हैं। बड़े आकार की इन लाइनों से लीकेज की समस्या खत्म होगी। साथ ही लोगों को पहले से ज्यादा प्रेशर के साथ पानी की आपूर्ति भी होगी। इस योजना का काम समय पर पूरा हो, इसके लिए सुएज इंडिया कंपनी ने नई लाइन बिछाने के साथ अब मरम्मत कार्य भी तेज कर दिया है। सभी वार्डाें में मरम्मत कार्य शुरू करवा दिए गए हैं।
विज्ञापन


बरसात से पहले पूरा होगा काम: मेयर
नगर निगम महापौर सुरेंद्र चौहान ने कहा कि शहर में मरम्मत कार्य बरसात से पहले पूरे करने होंगे। कंपनी को इस बारे में स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं। वार्डाें में जाकर काम की भी निगरानी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed