सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Rohru nagar parishad Elections: Voters Show Enthusiasm for Polling; Long Queues Form

रोहड़ू नगर परिषद चुनाव: 77.31 प्रतिशत मतदाताओं ने किया मतदान, 106 वर्षीय साधु राम ने भी डाला वोट, देखें वीडियो

संवाद न्यूज एजेंसी, रोहड़ू। Published by: Krishan Singh Updated Fri, 22 May 2026 12:11 PM IST
विज्ञापन
सार

रोहड़ू के नौ वार्डों के लिए शुक्रवार सुबह सात से दोपहर तीन बजे तक मतदान प्रक्रिया शांतिपूर्ण ढंग से पूरी हुई। 

Rohru nagar parishad Elections: Voters Show Enthusiasm for Polling; Long Queues Form
पीठासीन अधिकारी ने बुजुर्ग मतदाताओं को किया सम्मानित। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

नगर परिषद रोहड़ू के नौ वार्डों के लिए शुक्रवार सुबह सात से दोपहर तीन बजे तक मतदान प्रक्रिया शांतिपूर्ण ढंग से पूरी हुई। मतदान को लेकर मतदाताओं में खासा उत्साह देखने को मिला। सुबह से ही विभिन्न पोलिंग बूथों पर मतदाताओं की लंबी कतारें लगी रहीं। चुनाव प्रक्रिया को सुचारू रूप से संपन्न करवाने के लिए प्रशासन की ओर से महिला कर्मचारियों की तैनाती की थी, जो अलग-अलग मतदान केंद्रों पर मतदान कार्य संभाल रही थी। नग्रामीण क्षेत्रों के साथ-साथ बाजार क्षेत्र से भी मतदाता सुबह से मतदान केंद्रों तक पहुंचते रहे। दोपहर तीन बजे तक 77.31 प्रतिशत मतदान हुआ। 

Trending Videos




बुजुर्ग मतदाताओं में भी दिखा उत्साह
 शुरुआती घंटों में ही महिलाओं और बुजुर्ग मतदाताओं की अच्छी भागीदारी देखने को मिली। कई मतदान केंद्रों पर युवाओं में भी मतदान को लेकर उत्साह नजर आया। प्रशासन की ओर से मतदाताओं के लिए आवश्यक सुविधाओं की व्यवस्था की गई है। मतदान केंद्रों पर पेयजल, बैठने तथा अन्य सुविधाएं उपलब्ध करवाई गईं। चुनाव को लेकर विभिन्न प्रत्याशियों और उनके समर्थकों की नजर भी मतदान प्रतिशत पर बनी रही।  आज देर शाम तक नगर परिषद के नौ वार्डों के परिणाम सामने आने की संभावना जताई जा रही है। नगर परिषद् रोहड़ू चुनाव के अंतर्गत वार्ड नंबर 1 (दशालनी) के 106 वर्षीय मतदाता साधु राम ने अपने मताधिकार का प्रयोगकर लोकतंत्र के प्रति अपनी प्रतिबद्धता का परिचय दिया।  इस अवसर पर पीठासीन अधिकारी ने साधुराम को आभार पत्र भेंट कर सम्मानित किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

किस वार्ड में कितने लोगों ने किया मतदान

 रिटर्निंग अधिकारी (एमसी) एवं उपमंडलाधिकारी (नागरिक) रोहड़ू धर्मेश रामोत्रा ने जानकारी देते हुए बताया कि नगर परिषद के सभी नाै वार्डों में मतदाताओं ने उत्साहपूर्वक अपने मताधिकार का प्रयोग किया। उन्होंने बताया कि नगर परिषद रोहड़ू में कुल 3151 मतदाताओं में से 2436 मतदाताओं ने मतदान किया, जिसके तहत कुल मतदान प्रतिशत 77.31 दर्ज किया गया। इनमें 1652 पुरुष मतदाताओं में से 1274 ने मतदान किया। पुरुष मतदान प्रतिशत 77.12 रहा। वहीं 1499 महिला मतदाताओं में से 1162 ने मतदान किया। महिला मतदान प्रतिशत 77.52 दर्ज किया गया। वार्ड नंबर 1 (दशालनी) में 519 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। वार्ड नंबर 2 (अपर बाजार) में  216 मतदाताओं ने मतदान किया।  वार्ड नंबर 3 (मुख्य बाजार) में 414 मतदाताओं ने मतदान किया।  वार्ड नंबर 4 (समाला) में 225 मतदाताओं ने मतदान किया। वार्ड नंबर 5 (बस स्टैंड क्षेत्र) में 133 मतदाताओं ने मतदान किया। वार्ड नंबर 6 (ब्लॉक क्षेत्र) में 160 मतदाताओं ने मतदान किया। वार्ड नंबर 7 (कोर्ट रोड क्षेत्र) में 149 मतदाताओं ने मतदान किया। वार्ड नंबर 8 (बावटीनाला) में 391 मतदाताओं ने मतदान किया।  वहीं वार्ड नंबर 9 (शक्तिनगर) में 229 मतदाताओं ने मतदान किया 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed