{"_id":"6a3168674eac19bc9e09a974","slug":"sharpshooters-honored-at-championship-shimla-news-c-19-sml1002-739335-2026-06-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla News: चैंपियनशिप में अचूक निशाना \nसाधने वाले किए गए सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla News: चैंपियनशिप में अचूक निशाना साधने वाले किए गए सम्मानित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
प्री स्टेट जूनियर शूटिंग चैंपियनशिप में किया शानदार प्रदर्शन
राइफल संघ के संयुक्त सचिव ईश्वर रोहल रहे मुख्य अतिथि
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। दूसरी प्री हिमाचल प्रदेश राज्य शूटिंग चैंपियनशिप में दमदार प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को एसोसिएशन ने सम्मानित किया। हिमाचल प्रदेश राज्य राइफल संघ के महासचिव और भारतीय राष्ट्रीय राइफल संघ के संयुक्त सचिव ईश्वर रोहल ने कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। उन्होंने विजेता खिलाड़ियों को पदक प्रदान किए।
आयोजकों के अनुसार शिमला के खेल परिसर में जूनियर वर्ग की प्री स्टेट चैंपियनशिप का आयोजन 12 से 15 जून तक किया गया। इसमें विभिन्न स्पर्धाओं में खिलाड़ियों ने प्रदर्शन किया। दस मीटर एयर राइफल पुरुष वर्ग में शिवास जानियाक ने 396 अंकों के साथ स्वर्ण पदक जीता। दस मीटर एयर राइफल महिला वर्ग में विदुषी लोहुमी ने 399 अंकों के साथ स्वर्ण पदक अपने नाम किया। दस मीटर पिस्टल पुरुष वर्ग में गिरकी मिन्हास स्वर्ण पदक विजेता रहे।
दस मीटर पिस्टल महिला वर्ग में श्रिजा सहगल ने स्वर्ण पदक जीता। इसके अलावा दस मीटर एयर राइफल पुरुष अंडर-12 वर्ग में रुद्रांश ने 394 अंकों के साथ रजत पदक प्राप्त किया। अध्ययन ठाकुर ने 393 अंक लेकर कांस्य पदक हासिल किया। दस मीटर एयर राइफल महिला अंडर-12 वर्ग में नुंद्रिशा बंगा को रजत पदक मिला। चार्वी ने कांस्य पदक जीता। दस मीटर पिस्टल पुरुष अंडर-12 वर्ग में अद्विक ठाकुर ने रजत और अन्वित महाजन ने कांस्य पदक प्राप्त किया। दस मीटर पिस्टल महिला अंडर-12 वर्ग में अनाया शर्मा ने रजत और सारा सूद ने कांस्य पदक अपने नाम किया। दस मीटर ओपन साइट राइफल पुरुष अंडर-12 वर्ग में तनिष पाल चौहान ने स्वर्ण पदक जीता। सुरजेंदु कोनार ने रजत पदक हासिल किया। हुरदित्या पीएस शूर को कांस्य पदक मिला। प्रतियोगिता के समापन पर संघ ने विजेता खिलाड़ियों के लिए सम्मान समारोह आयोजित किया।