{"_id":"69b99c30b556c0ecb003bf90","slug":"shimla-bus-full-of-devotees-overturned-in-una-one-died-in-the-accident-2026-03-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una: ऊना में श्रद्धालुओं से भरी बस अनियंत्रित होकर पलटी, परिचालक की मौत, आठ घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una: ऊना में श्रद्धालुओं से भरी बस अनियंत्रित होकर पलटी, परिचालक की मौत, आठ घायल
अमर उजाला नेटवर्क, थाना कलां (ऊना)
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Tue, 17 Mar 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
सार
जानकारी के अनुसार बाबा बालक नाथ मंदिर से दर्शन कर लौट रही श्रद्धालुओं से भरी एक बस अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई।
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले के थाना बंगाणा के अंतर्गत गांव थानाकलां के समीप एक दर्दनाक सड़क हादसा पेश आया। जानकारी के अनुसार बाबा बालक नाथ मंदिर से दर्शन कर लौट रही श्रद्धालुओं से भरी एक बस अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई।
Trending Videos
इस हादसे में बस में सवार आठ श्रद्धालु घायल हो गए जबकि परिचालक की मौके पर ही मौत होने की सूचना है। श्रद्धालु दर्शन करके फगवाड़ा पंजाब जा रहे थे। दुर्घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया और पुलिस को सूचित किया। घायलों को तुरंत उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल ऊना पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
कुछ घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटना की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में हादसे का कारण बस का संतुलन बिगड़ना बताया जा रहा है, हालांकि वास्तविक कारणों की पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि पहाड़ी क्षेत्रों में वाहन चलाते समय विशेष सावधानी बरतें।