{"_id":"69eee8900582db0147018869","slug":"shimla-inquiry-ordered-after-woman-s-stitches-came-undone-en-route-to-knh-2026-04-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla: केएनएच भेजी महिला के रास्ते में टांके खुलने पर बैठाई जांच, IGMC में ऑपरेशन करने के बाद भेज दी थी KNH","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla: केएनएच भेजी महिला के रास्ते में टांके खुलने पर बैठाई जांच, IGMC में ऑपरेशन करने के बाद भेज दी थी KNH
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला/धर्मशाला।
Published by: Ankesh Dogra
Updated Mon, 27 Apr 2026 10:09 AM IST
विज्ञापन
सार
आईजीएमसी से गायनी के ऑपरेशन के बाद महिला मरीज को केएनएच भेज दिया गया। जिससे रास्ते में ही उसके टांके खुल गए। मामले में सरकार ने जांच बैठा दी है। पढ़ें पूरी खबर...
आईजीएमसी/अमर उजाला में छपी खबर।
- फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज (आईजीएमसी) एवं अस्पताल शिमला से गायनी के ऑपरेशन के बाद कमला नेहरू अस्पताल (केएनएच) भेजी गई महिला मरीज के रास्ते में टांके खुलने के मामले में सरकार ने जांच बैठा दी है। स्वास्थ्य मंत्री धनीराम शांडिल ने आईजीएमसी के प्रिंसिपल को पूरे मामले की जांच के आदेश दिए हैं।
Trending Videos
भविष्य में ऐसी लापरवाही न हो, इसका भी विशेष ध्यान रखने के लिए कहा गया है। अमर उजाला में 25 अप्रैल को इस मामले को प्रमुखता से उठाया था। स्वास्थ्य मंत्री ने संज्ञान लेते हुए आईजीएमसी प्रिंसिपल को पूरे मामले की जांच कर रिपोर्ट देने के लिए कहा है। गौरतलब है कि हाल ही में केएनएच से गायनी ओपीडी आईजीएमसी शिफ्ट कर दी गई है। 16 अप्रैल से ऑपरेशन भी यहीं किए जा रहे हैं, लेकिन ऑपरेशन के बाद देखभाल के लिए महिला मरीजों को केएनएच भेज दिया जाता है। आईजीएमसी में हाल ही में हुए महिला के ऑपरेशन के बाद उसे केएनएच शिफ्ट किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
महिला के परिजनों ने आरोप लगाया कि आईजीएमसी से केएनएच लाते समय रास्ते में मरीज के टांके तक खुल गए। दर्द से कराहती महिला को केएनएच पहुंचाया गया। इस दौरान काफी रक्त भी बह गया। महिला के बेटे पवन ने स्वास्थ्य सुविधाओं पर सवाल खड़े किए थे और जांच का आग्रह किया था।

कमेंट
कमेंट X