सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla Manisha murder case: Two shooters arrested from Rohtak, Haryana; pistol used in the attack also recover

शिमला मनीषा हत्याकांड: दो शूटर हरियाणा के रोहतक से गिरफ्तार, हमले में इस्तेमाल पिस्तौल भी बरामद

अमर उजाला ब्यूरो, शिमला। Published by: Krishan Singh Updated Mon, 15 Jun 2026 08:14 PM IST
विज्ञापन
सार

मनीषा मित्तल हत्याकांड के मामले में पुलिस ने हरियाणा के रोहतक से दो शूटरों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल किए गए दोनों पिस्तौल भी बरामद कर लिए हैं। 

Shimla Manisha murder case: Two shooters arrested from Rohtak, Haryana; pistol used in the attack also recover
हत्याकांड में पकड़े गए आरोपी व एएसपी अभिषेक। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

 शिमला के संजौली स्थित सरस्वती पैराडाइज इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल की संचालिका मनीषा मित्तल हत्याकांड के मामले में पुलिस ने हरियाणा के रोहतक से दो शूटरों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल किए गए दोनों पिस्तौल भी बरामद कर लिए हैं। आरोपियों की पहचान आशीष अहलावत (22) निवासी ग्राम दुजाना, जिला झज्जर, हरियाणा और दीपक (25) निवासी सुनारिया खुर्द, तहसील एवं जिला रोहतक, हरियाणा के रूप में हुई है। दोनों आरोपी हत्या की वारदात को अंजाम देने के बाद अंडरग्राउंड हो गए थे, जिन्हें पुलिस ने अलग-अलग जगह दबिश देकर धर दबोचा। दोनों आरोपियों के खिलाफ अवैध वसूली, आर्म्स एक्ट समेत कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। ऐसे में पुलिस इस मामले को सुपारी किलिंग के एंगल से भी जोड़कर देख रही है। हालांकि आरोपियों से पूछताछ के बाद ही मामले की पूरी सच्चाई सामने आएगी। 




यहां जानिए पूरा मामला

मामला 13 जून का है, जब शाम 6:00 बजे से 6:30 के बीच मनीषा मित्तल को स्कूल गेट पर गोलियां मारकर मौत के घाट उतार दिया गया। पुलिस की अभी तक की जांच में सामने आया है कि आरोपियों ने सफेद रंग की हरियाणा नंबर की स्विफ्ट कार का वारदात में इस्तेमाल किया और पुलिस की आंखों में धूल झोंकने के लिए हिमाचल 10 सीरीज की फर्जी नंबर प्लेट लगाई थी। आरोपियों ने मुख्य मार्ग पर गाड़ी को खड़ा किया और इसके बाद स्कूल तक पहुंचे जिस तरह से वारदात को अंजाम दिया गया। इससे पता चलता है कि शूटआउट से पहले रेकी की गई थी, इसमें मनीषा के स्कूल से बाहर निकलने समेत स्कूल जाने वाले रास्तों और हर जानकारी बारीकी से जुटाई गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपियों की धर पकड़ के लिए कई टीमों का गठन किया

पुलिस ने वारदात सामने आने के बाद आरोपियों की धर पकड़ के लिए कई टीमों का गठन किया और शहर समेत शोघी और अन्य मार्गों से गुजरने वाले वाहनों की भी गहनता से पड़ताल की। आरोपियों ने बचने के लिए मुख्य मार्गों की बजाए संपर्क मार्गों का इस्तेमाल किया था लेकिन पुलिस ने गाड़ी की पहचान करने के बाद तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों को गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की। पुलिस की टीम दोनों आरोपियों को लेकर शिमला पहुंच रही है। मंगलवार को दोनों आरोपियों को अदालत के समक्ष पेश किया जा सकता है। उनसे गहनता से पूछताछ के बाद ही पता चलेगा कि किस हत्या के पीछे कौन-कौन हैं। मामले को संपत्ति विवाद से भी जोड़ा जा रहा है। वहीं पुलिस अन्य पहलुओं की भी गहनता से पड़ताल कर रही है।
 

विज्ञापन

दोनों आरोपियों के खिलाफ दर्ज हैं अवैध वसूली समेत कई केस

पुलिस की जांच में पता चला है कि आरोपी आशीष अहलावत पर इससे पहले बीएनएस की धारा (308) जबरन वसूली का मामला पुलिस स्टेशन अर्बन एस्टेट रोहतक हरियाणा में दर्ज हैं। दूसरे आरोपी दीपक पर इससे पहले चार आपराधिक मामले दर्ज हैं। उसके खिलाफ दो केस आर्म्स एक्ट, एक मार पिटाई और बीएनएस की धारा (308) जबरन वसूली की धाराओं में एक केस दर्ज हैं।

 

भाई हिमांक का दावा-मुझ पर भी हमला, हत्या से लेनादेना नहीं

हत्याकांड के तीसरे दिन मनीषा मित्तल के भाई हिमांक मित्तल ने वीडियो जारी कर कहा कि मेरे नाम बेवजह इस हत्याकांड से जोड़ा जा रहा है लेकिन मेरा इस मामले से इससे कोई लेनादेना नहीं है। उसने बताया कि पुलिस घर पर आई है और मैं जांच में पूरा सहयोग कर रहा हूं। उसने दावा किया कि उसके ऊपर भी एक जून को हमला हो चुका है। इस वजह से उसके एक पैर और हाथ में फ्रैक्चर हुआ है। इस वजह से वह जून में घर पर ही था। हिमांक ने कहा कि मेरा मनीषा से न कोई रिश्ता था और न ही कोई दुश्मनी थी।

39 घंटे में दोनों शूटरों को गिरफ्तार किया:

मनीषा हत्याकांड के मामले में पुलिस ने 39 घंटे में दोनों शूटरों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों से हत्या में इस्तेमाल की गई दोनों पिस्तौल भी बरामद कर ली गई है। दोनों आरोपियों को पुलिस की टीमें शिमला लेकर आ रही हैं। पूछताछ और अन्य तथ्यों को खंगालने के बाद इस मामले में संलिप्त अन्य लोगों को भी गिरफ्तार किया जाएगा। -अभिषेक, एएसपी, हेडक्वार्टर शिमला
 

अचानक दो नकाबपोश हमलावरों ने मनीषा पर किया था फायर

मनीषा हमेशा बेटी के कमरे को बाहर से ताला लगाकर सामान लाने बाहर जाती थीं। दुकान से नूडल्स खरीदने के बाद जब मनीषा गेट नंबर-1 पर पहुंची तो अचानक दो नकाबपोश हमलावरों ने उन पर एक के बाद एक फायर किए। इससे मनीषा मौके पर गिर पड़ीं। जब मनीषा वापस नहीं आईं तो बेटी ने उनके मोबाइल पर कई बार फोन किए लेकिन कोई जवाब नहीं आया। घटना के समय गेट के दूसरी तरफ सुरक्षा कर्मी भी था, जो गेट खोलने के लिए आ रहा था। इसी दौरान मनीषा पर जानलेवा हमला हो गया। प्रारंभिक जांच में पुलिस संपत्ति विवाद, आपसी रंजिश समेत अन्य विभिन्न पहलुओं को लेकर जांच की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed