सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Shimla News: 218 Bottles of Illicit Liquor Seized in Rampur; Two Smugglers Arrested

Shimla News: रामपुर में 218 बोतल अवैध शराब पकड़ी, दो तस्कर गिरफ्तार

संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला। Published by: Ankesh Dogra Updated Thu, 30 Apr 2026 10:40 AM IST
विज्ञापन
सार

थाना रामपुर की पुलिस टीम ने नोगली क्षेत्र में गश्त के दौरान एक संदिग्ध वाहन को रोककर तलाशी ली, जिसमें विभिन्न ब्रांड की 218 बोतल अवैध शराब बरामद की गई। वाहन में सवार दो युवकों को भी हिरासत में लिया गया है। पढ़ें पूरी खबर...

Shimla News: 218 Bottles of Illicit Liquor Seized in Rampur; Two Smugglers Arrested
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार

शिमला जिला पुलिस द्वारा अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ चलाई जा रही सख्त मुहिम में एक बार फिर बड़ी सफलता हासिल हुई है। थाना रामपुर की पुलिस टीम ने नोगली क्षेत्र में गश्त के दौरान एक संदिग्ध वाहन को रोककर तलाशी ली, जिसमें विभिन्न ब्रांड की 218 बोतल अवैध शराब बरामद की गई। पुलिस के अनुसार, मंगलवार 29 अप्रैल 2026 को थाना रामपुर की टीम नियमित गश्त पर थी।

Trending Videos


नोगली क्षेत्र में एक वाहन को संदिग्ध पाते हुए उसे रोका गया। गहन तलाशी के दौरान वाहन से ट्यूबोर्ग बीयर, ब्लेंडर्स प्राइड, रॉयल स्टैग, ऑल सीजन, रॉयल चैलेंज, स्टर्लिंग रिजर्व, सोलन नंबर-1, आइकोनिक व्हाइट, नाटी नंबर-1 और ऊना नंबर-1 समेत कुल 218 बोतलें जब्त की गईं। वाहन में सवार दो युवकों को भी हिरासत में लिया गया। उनकी पहचान मुनीश कुमार (24 वर्ष) और संजय कुमार (33 वर्ष) के रूप में हुई है। मुनीश कुमार पुत्र रमेश कुमार, निवासी गांव शनोग, डाकघर गोवालपुर, तहसील करसोग, जिला मंडी। संजय कुमार, निवासी गांव चिमनी, डाकघर शावर, तहसील आनी, जिला कुल्लू।
विज्ञापन
विज्ञापन


दोनों आरोपियों से पूछताछ करने पर उन्होंने उक्त शराब खेप के संबंध में कोई वैध परमिट या लाइसेंस पेश नहीं किया। इसके बाद पुलिस ने दोनों के खिलाफ थाना रामपुर में अवैध शराब तस्करी का मामला दर्ज कर लिया है। दोनों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। मामले की जांच जारी है। पुलिस अधीक्षक शिमला ने बताया कि जिले में अवैध शराब की तस्करी और बिक्री को पूरी तरह समाप्त करने के लिए अभियान निरंतर चलाया जा रहा है। ऐसी कोई भी सूचना मिलने पर तुरंत पुलिस को सूचित करने की अपील की गई है। यह कार्रवाई शिमला पुलिस की अवैध शराब के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति का हिस्सा बताई जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed