फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Shri Ram's life is the supreme ideal: Shyamanand

श्रीराम का जीवन सर्वोच्च आदर्श : श्यामानंद

Sat, 11 Jul 2026 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 11 Jul 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
Shri Ram's life is the supreme ideal: Shyamanand
शिमला। गंज बाजार में स्थित राधा-कृष्ण मंदिर में आयोजित श्रीराम कथा के अंतिम दिन शनिवार को रामचरित के लोक कल्याणकारी संदेश का भावपूर्ण वर्णन किया। इस दौरान कथावाचक आचार्य श्यामानंद महाराज ने कहा कि भगवान श्रीराम का जीवन सत्य, मर्यादा, त्याग, सेवा, करुणा और धर्म का सर्वोच्च आदर्श है। यदि प्रत्येक व्यक्ति उनके आदर्शों को अपने जीवन में अपनाए तो परिवार, समाज और राष्ट्र में सुख, शांति तथा समरसता स्थापित हो सकती है। उन्होंने श्रद्धालुओं से प्रेम, श्रद्धा और संस्कारयुक्त जीवन जीने का आह्वान किया। कथा के दौरान प्रस्तुत भजनों और संकीर्तन ने माहौल को भक्तिमय बना दिया। इस अवसर पर सभा के प्रधान अजय सूद, महासचिव धर्मपाल पुरी, उपाध्यक्ष गोपाल डोरा, प्रचार मंत्री सुमन पाल दत्ता और वेद प्रकाश सूद सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article