{"_id":"697f41b900c19df649027b3b","slug":"snowfall-in-kufari-and-narkanda-shimla-news-c-19-sml1002-671609-2026-02-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla News: कुफरी में हल्की बर्फबारी से सड़क पर बढ़ी फिसलन, धक्के मारकर निकाले वाहन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla News: कुफरी में हल्की बर्फबारी से सड़क पर बढ़ी फिसलन, धक्के मारकर निकाले वाहन
विज्ञापन
विज्ञापन
अपर शिमला से आने वाले लोगों और सैलानियों को झेलनी पड़ी परेशानी
पुलिस ने यातायात करवाया दुरुस्त
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। कुफरी और मशोबरा में रविवार सुबह से दोपहर तक बीच-बीच में हल्की बर्फबारी होती रही। इससे सड़क पर फिसलन बढ़ गई। अपर शिमला और सुन्नी और करसोग की ओर से आने वाले वाहन चालकों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। कुफरी में वाहनों के बर्फ में फिसलने के कारण आवाजाही प्रभावित हुई। इनमें अपर शिमला से आने वाले लोगों के साथ सैलानियों के वाहन शामिल थे। कई वाहनों को धक्के मारकर निकालना पड़ा। वहीं पुलिस की ओर से वाहनों को निकालने में भी मदद की गई। पुलिस ने वाहनों की आवाजाही को सुचारु करने और बर्फ के बीच फंसने वाले वाहनों को निकालने के प्रयास किए। कुछ दिन पहले हुई भारी हिमपात के दौरान भी पुलिस ने बर्फबारी के बीच फंसे सैकड़ों सैलानियों को निकालने के लिए विशेष अभियान चलाया था। फोर बाई फोर वाहन से सैलानियों को रेस्क्यू करने के साथ ही उनके फंसे हुए वाहनों को भी निकाला गया था। कुफरी और मशोबरा क्षेत्र में सुबह से ही हल्की बर्फबारी होती रही, जबकि राजधानी शिमला में हल्की बारिश रिकॉर्ड की गई है। ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हल्की बर्फबारी के कारण नारकंडा, फागू, मशोबरा, खिड़की और खड़ापत्थर में वाहनों की आवाजाही में दिनभर दिक्कतें पेश आईं।
Trending Videos