फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Teacher appointments in Himachal to follow CBSE norms; approval granted for the creation and rationalization o

HP Govt Schools: सीबीएसई के मानकों के अनुसार होंगी शिक्षकों की नियुक्तियां, पदों के सृजन-युक्तिकरण को मंजूरी

Sat, 11 Jul 2026 06:19 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला। Published by: Krishan Singh Updated Sat, 11 Jul 2026 06:19 PM IST
सार

सरकार ने सीबीएसई संबद्ध स्कूलों में शिक्षकों के विभिन्न पदों के सृजन और युक्तिकरण को मंजूरी प्रदान कर दी है। शिक्षा निदेशालय ने इस संबंध में आदेश जारी कर सभी उप शिक्षा निदेशकों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन
Teacher appointments in Himachal to follow CBSE norms; approval granted for the creation and rationalization o
सीबीएसई। - फोटो : Official Website

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के सरकारी सीबीएसई संबद्ध स्कूलों में केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के मानकों के अनुरूप शिक्षकों की नियुक्तियां और तैनाती की जाएगी। राज्य सरकार ने इन स्कूलों में शिक्षकों के विभिन्न पदों के सृजन और युक्तिकरण को मंजूरी प्रदान कर दी है। शिक्षा निदेशालय ने इस संबंध में आदेश जारी कर सभी उप शिक्षा निदेशकों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। सरकार का यह निर्णय प्रदेश के सीबीएसई संबद्ध स्कूलों में शिक्षण व्यवस्था को मजबूत बनाने और शिक्षक-विद्यार्थी अनुपात को संतुलित करने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

विज्ञापन

कई स्कूलों में विषय विशेषज्ञ शिक्षकों की कमी
लंबे समय से कई स्कूलों में विषय विशेषज्ञ शिक्षकों की कमी महसूस की जा रही थी। ऐसे में नए पदों के सृजन और उपलब्ध स्टाफ के युक्तिकरण से इस समस्या के समाधान की उम्मीद जताई जा रही है।  शिक्षा सचिव राकेश कंवर की ओर से जारी स्वीकृति के आधार पर यह प्रक्रिया शुरू की गई है। आदेशों के अनुसार हिमाचल प्रदेश में सीबीएसई संबद्ध उत्कृष्ट स्कूलों की योजना के तहत निर्धारित मानकों के अनुरूप स्कूलवार और श्रेणीवार शिक्षकों के पदों का पुनर्गठन किया जाएगा। जहां आवश्यकता होगी वहां नए पद सृजित किए जाएंगे, जबकि कुछ स्कूलों में उपलब्ध शिक्षकों का युक्तिकरण कर जरूरत वाले संस्थानों में तैनात किया जाएगा।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

शिक्षक-विद्यार्थी अनुपात पर रहेगा विशेष फोकस
सीबीएसई के मानकों के अनुसार स्कूलों में शिक्षक-विद्यार्थी अनुपात बनाए रखना अनिवार्य है। इसके अलावा प्रत्येक विषय के लिए प्रशिक्षित और योग्य शिक्षक उपलब्ध होना भी जरूरी है। शिक्षा विभाग का मानना है कि नई व्यवस्था लागू होने के बाद विद्यार्थियों को विज्ञान, गणित, अंग्रेजी, वाणिज्य, कंप्यूटर और अन्य विषयों में नियमित एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षण सुविधा मिल सकेगी। शिक्षा निदेशालय ने सभी स्कूल प्रमुखों को निर्देश दिए हैं कि स्वीकृत और सृजित पदों को संबंधित स्थापना अभिलेखों में दर्ज किया जाए। आदेशों का तत्काल प्रभाव से अनुपालन सुनिश्चित किया जाए। उप शिक्षा निदेशकों को पूरी प्रक्रिया की निगरानी और समयबद्ध क्रियान्वयन की जिम्मेदारी सौंपी गई है। शिक्षा निदेशालय ने सभी स्कूल प्रमुखों को निर्देश दिए हैं कि स्वीकृत और सृजित पदों को संबंधित स्थापना अभिलेखों में दर्ज किया जाए। आदेशों का तत्काल प्रभाव से अनुपालन सुनिश्चित किया जाए। उप शिक्षा निदेशकों को पूरी प्रक्रिया की निगरानी और समयबद्ध क्रियान्वयन की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed