{"_id":"6a2ec7329c03fbabd302cea3","slug":"teams-won-in-sports-shimla-news-c-19-sml1002-738362-2026-06-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla News: शिमला क्रिकेट कार्निवल में महिला वर्ग में हेट ट्रिक्स होटीज बनी चैंपियन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla News: शिमला क्रिकेट कार्निवल में महिला वर्ग में हेट ट्रिक्स होटीज बनी चैंपियन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
प्रतियोगिता के समापन पर मुख्यमंत्री ने विजेताओं को किया सम्मानित
एक हजार खिलाड़ियों ने नशा छोड़ो-खेल खेलो का दिया संदेश
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। राजधानी के भराड़ी खेल मैदान में शिमला क्रिकेट कार्निवल का रविवार को समापन हो गया। महिला वर्ग में हेट ट्रिक्स होटीज ने आरकेएमवी की टीम को हराकर खिताब अपने नाम किया। अंतर विभागीय प्रतियोगिता में फार्मा इलेवन ने सचिवालय की टीम को हराकर खिताब अपने नाम किया। आयोजकों के अनुसार प्रतियोगिता में नगर निगम शिमला के 34 वार्डों सहित विभिन्न विभागों, बोर्डों, निगमों, बैंकों, बार एसोसिएशन और अन्य श्रेणियों की 42 टीमों तथा चार महिला टीमों ने भाग लिया। लगभग एक हजार खिलाड़ियों ने नशा छोड़ो-खेल खेलो संदेश के साथ खेल भावना का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में हर डॉट बॉल पर एक पेड़ अभियान के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया गया।
फाइनल मुकाबले में फार्मा इलेवन और हिमाचल प्रदेश सचिवालय के बीच रोमांचक टक्कर देखने को मिली। पहले बल्लेबाजी करते हुए सचिवालय की टीम ने निर्धारित 10 ओवर में 7 विकेट पर 112 रन बनाए। जवाब में फार्मा इलेवन ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 9.1 ओवर में लक्ष्य हासिल कर जीत दर्ज की। फार्मा इलेवन की ओर से पंकज ठाकुर ने 27, अजय राजपूत ने 19 और रंजन ठाकुर ने 18 रन की अहम पारियां खेलीं। फार्मा इलेवन ने 3 विकेट से फाइनल अपने नाम किया। सचिवालय की ओर से मनीष ने 27, आरपी शर्मा ने 24, योगेश ठाकुर ने 18 और राज सुमन ने 16 रनों का योगदान दिया। गेंदबाजी में फार्मा इलेवन के तरुण गर्ग और सिद्धार्थ शर्मा ने 2-2 विकेट लिए, जबकि सचिवालय की ओर से अमित, कप्तान बग्गा और साहिल ने 2-2 विकेट झटके।फाइनल मैच के मैन ऑफ द मैच तरुण गर्ग रहे। उन्होंने 2 विकेट के साथ 11 बॉल में 15 रन की पारी खेली।
वहीं महिला वर्ग का फाइनल में आरकेएमवी शिमला ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 8 ओवर में 6 विकेट पर 40 रन बनाए। जवाब में हेट ट्रिक होटीस ने 4.3 ओवर में 1 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर 9 विकेट से जीत दर्ज की। महिला वर्ग में कुल चार टीमों ने भाग लिया। विजेताओं को ट्राॅफी और नकद पुरस्कार दिए गए। प्रतियोगिता के समापन समारोह में मुख्यमंत्री ने मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की, जबकि शिमला शहरी विधानसभा क्षेत्र के विधायक हरीश जनारथा विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
विज्ञापन
बाक्स
नशे से दूर रहकर खेलों को अपनाएं युवा : मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री ने युवाओं से नशे से दूर रहकर खेलों को अपनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि खेलें न केवल शारीरिक और मानसिक विकास का माध्यम हैं, बल्कि युवाओं को सकारात्मक दिशा देने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। उन्होंने विभिन्न वर्गों की विजेता एवं उपविजेता टीमों को सम्मानित किया। समापन समारोह का मुख्य आकर्षण हिमाचल प्रदेश पुलिस के प्रसिद्ध ऑर्केस्ट्रा बैंड हार्मनी ऑफ पाइन्स की शानदार प्रस्तुति रही। इसके अलावा ब्रास बैंड और सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया।