सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   The corporation will organize a tour of the city's tourist places by tempo traveller.

Shimla News: टेंपो ट्रैवलर से शहर के पर्यटक स्थलों की सैर करवाएगा निगम

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 11 Apr 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
The corporation will organize a tour of the city's tourist places by tempo traveller.
विज्ञापन
एचपीटीडीसी ने सैलानियों के लिए शुरू की नई और आकर्षक सेवा, टेंपो ट्रैवलर से होगी 7 पर्यटक स्थलों की सैर
Trending Videos

सुबह 10:30 बजे शिमला से मशोबरा रवाना होगा टेंपो ट्रैवलर
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम (एचपीटीडीसी) ने सैलानियों के लिए एक नई और आकर्षक सेवा शुरू की है। अब स्थानीय साइटसीइंग (पर्यटन भ्रमण) टूर बसों की बजाय टेंपो ट्रैवलर के जरिये करवाया जाएगा। इससे न केवल पर्यटकों को अधिक आरामदायक और सुविधाजनक यात्रा का अनुभव मिल पाएगा बल्कि पर्यटन की दृष्टि से यह एक संजीवनी भी साबित होगी।

राजधानी शिमला में घूमने के लिए दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, गुजरात, कोलकाता और मुंबई से भारी संख्या में सैलानी घूमने के लिए आते हैं। पर्यटक स्थलों की जानकारी के अभाव और अपनी गाड़ियों में आवाजाही करना कई बार मुश्किल साबित हो जाता है। इन्हें पहाड़ी सड़कों पर गाड़ियां चलाने का अनुभव नहीं होता है, ऐसे में पर्यटन निगम ने अब शहर और आसपास के इलाकों में स्थित इन पर्यटक स्थलों के भ्रमण के लिए इंतजाम शुरू कर दिया है। पर्यटन निगम के अनुसार आने वाले दिनों में सीजन शुरू होना है, ऐसे में शहर में साढ़े पांच सौ के करीब छोटे से लेकर बड़े होटलों में रहने के लिए भारी संख्या में सैलानी शिमला आने वाले हैं। पर्यटन निगम ने पर्यटकों की सुविधा के लिए अब बसों की जगह टेंपो ट्रैवलर चलाने का निर्णय लिया है। रोजाना सुबह 10:30 बजे शिमला शहर के रिवोली बस स्टैंड से टेंपो ट्रैवलर चलेगा और शाम करीब 5:30 बजे वापस पर्यटकों लेकर शिमला आएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान पर्यटक एक ही दिन में शहर और उसके आसपास के छह प्रमुख पर्यटक स्थलों का भ्रमण कर सकेंगे। इस खास टूर पैकेज में कुफरी, चीनी बंगलो, फागू, मशोबरा, नालदेहरा और ग्रीन वैली जैसे प्रसिद्ध तथा प्राकृतिक सौंदर्य से भरपूर नजारों का आनंद परिवार तथा दोस्तों के साथ ले सकेंगे। एचपीटीडीसी का कहना है कि यह सुविधा खासतौर पर उन पर्यटकों के लिए फायदेमंद होगी जो कम समय में ज्यादा से ज्यादा जगहों को कवर करना चाहते हैं। पर्यटन निगम के अनुसार बुकिंग की व्यवस्था सीट के आधार पर की गई है। मशोबरा में पर्यटक सेब के बागानों (एप्पल ऑर्चर्ड) का भी दीदार भी कर सकेंगे।



पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए सुविधा शुरू
पर्यटन को बढ़ावा देने और पर्यटकों को आरामदायक सुविधा देने के लिए टेंपो ट्रैवलर की व्यवस्था शुरू की है। इस यात्रा के दौरान प्रत्येक यात्री से छह सौ रुपये किराया निर्धारित किया है। घूमने जाने वाले प्रत्येक पर्यटक स्थल पर एक से डेढ़ घंटे तक सैर करवाई जाएगी। टूरिस्ट गाइड पर्यटन स्थलों की जानकारी पर्यटकों को देगा।
- दीप राम, ट्रांसपोर्ट इंचार्ज, एचपीटीडीसी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article