सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   The play 'The Lockdown Tales' will be staged at Gaiety today.

Shimla News: द लॉकडाउन टेल्स नाटक का गेयटी आज होगा मंचन

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 20 Mar 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
The play 'The Lockdown Tales' will be staged at Gaiety today.
विज्ञापन
शिमला। कोविड लॉकडाउन के दौर की अनकही कहानियां अब रंगमंच पर जीवंत होने जा रही हैं। द लॉकडाउन टेल्स नाटक का मंचन 21 मार्च को ऐतिहासिक गेयटी थियेटर के ओल्ड गौथिक हॉल में होगा। नाटक में चार कहानियों पलाश के फूल, चाबियां, डायरी और हारमोनियम को शामिल किया गया। यह कहानियां केवल घटनाओं का बयान नहीं बल्कि उन पलों का चित्रण हैं जब इंसान खुद से रूबरू हुआ। बंद दरवाजों के भीतर रिश्तों की परीक्षा हुई पुरानी यादों ने दस्तक दी और अकेलेपन ने जीवन के अर्थ पर नए सवाल खड़े किए।
Trending Videos

इन कहानियों की रचनाकार डॉ. प्रियंका वैद्य हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के दूरस्थ एवं ऑनलाइन शिक्षा केंद्र सीडीओई में अंग्रेजी विभाग की सह-आचार्य हैं। इनकी लॉकडाउन डायरी को व्यापक सराहना मिली है। निर्देशक अजय शर्मा ने इन कहानियों को इस तरह मंचित किया है कि दर्शक खुद को उसी समय और परिस्थिति में महसूस करते हैं। हर दृश्य में एक सन्नाटा है, जो बहुत कुछ कहता है। कलाकार आदर्श चौहान, यक्षिता, वैष्णवी ठाकुर और प्रीति नाटक में अभिनय करेंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article