सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Shimla News Dhali school electricity cut off for non-payment of bills

Shimla News: ढली स्कूल में छाया विभाग की नाकामी का अंधेरा, बिल न देने पर कटी बिजली

संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला। Published by: शिमला ब्यूरो Updated Tue, 10 Mar 2026 11:17 AM IST
विज्ञापन
सार

राजधानी शिमला के राजकीय प्राथमिक पाठशाला ढली का बिजली कनेक्शन काट दिया गया है। बिजली कनेक्शन कटने से स्कूल में शिक्षा ग्रहण कर रहे करीब 100 विद्यार्थी अंधेरे में पढ़ाई करने को मजबूर हैं। पढ़ें पूरी खबर...

Shimla News Dhali school electricity cut off for non-payment of bills
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार

राजकीय प्राथमिक पाठशाला ढली का बिजली कनेक्शन काट दिया है। बिजली बोर्ड ने बिल जमा न होने पर स्कूल का कनेक्शन काटा है। बोर्ड के अनुसार स्कूल से करीब 1.60 लाख रुपये का बिल वसूला जाना है। यह तीन साल का बिल है।
Trending Videos

बार-बार नोटिस देने के बाद भी बिल न भरने पर कनेक्शन काट दिया गया है। उधर बिजली कनेक्शन कटने से स्कूल में शिक्षा ग्रहण कर रहे करीब 100 विद्यार्थी अंधेरे में पढ़ाई करने को मजबूर हैं। बिजली न होने के कारण स्कूल में बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। स्कूल में स्मार्ट क्लासें नहीं लग पा रही है, ऑनलाइन काम ठप पड़े हैं। इसके साथ ही स्कूल में क्लास रूम में उचित रोशनी नहीं है। यहां तक की बच्चे एक्वागार्ड से साफ पानी तक नहीं पी पा रहे हैं। इसके कारण स्कूल प्रबंधन समेत बच्चों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि बिजली बोर्ड ने शीतकालीन अवकाश के दौरान कार्रवाई की है। स्कूल में 12 फरवरी से नया सत्र शुरू हुआ है। इसके बाद से स्कूल में बिजली नहीं है। एक माह से ज्यादा का समय होने को है लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई है। स्कूल प्रबंधन से मिली जानकारी के अनुसार स्कूल का अपना भवन करीब तीन साल पूर्व डिस्मेंटल किया गया है। इसके बाद से स्कूल किराए के भवन ढली के समिति हॉल में चल रहा है। वहीं बच्चों के अभिभावकों का कहना है कि इससे स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। विभाग को इस पर जल्द कार्रवाई करनी चाहिए और जल्द से जल्द बिजली बहाल की जाए।

नए सत्र शुरू होने के बाद से स्कूल में बिजली नहीं है। बिजली न होने के कारण स्कूल में पढ़ाई बाधित हो रही है। स्कूल की तरफ से ब्लाक ऑफिस के लिए लिख दिया है। - संदीरा पिरटा, केंद्रीय मुख्य शिक्षक, ढली स्कूल

बिल जमा न करने पर काटा कनेक्शन
स्कूल का 1.60 लाख रुपये का बिल जमा नहीं हुआ है। यह तीन साल का बिल है। बोर्ड ने नगर निगम और स्कूल प्रबंधन को कई बार पत्र लिखे लेकिन बिल जमा नहीं हुआ। ऐसे में अब कनेक्शन काटा गया है। -शुभम चौहान, सहायक अभियंता बिजली बोर्ड
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed