सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   cm sukhvinder Sukhu said in the assembly election too, tickets will be given to workers who have good penetrat

Himachal: सुक्खू बोले- विस चुनाव में भी लोगों के बीच अच्छी पैठ वाले कार्यकर्ताओं को देंगे टिकट

अमर उजाला ब्यूरो, शिमला। Published by: Krishan Singh Updated Tue, 10 Mar 2026 06:00 AM IST
विज्ञापन
सार

सीएम सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि आम परिवार से कांग्रेस संगठन से निकले कार्यकर्ता अनुराग शर्मा को राहुल गांधी ने संसद सदस्य बनाकर भेजा है। 

cm sukhvinder Sukhu said in the assembly election too, tickets will be given to workers who have good penetrat
हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा है कि आगामी विधानसभा चुनाव में भी लोगों के बीच मशहूर और अच्छी पैठ वाले कार्यकर्ताओं को टिकट दिए जाएंगे। सीएम सुक्खू ने कांग्रेस कार्यालय राजीव भवन शिमला में इसका एलान किया। उन्होंने कहा कि आम परिवार से कांग्रेस संगठन से निकले कार्यकर्ता अनुराग शर्मा को राहुल गांधी ने संसद सदस्य बनाकर भेजा है। इससे कार्यकर्ताओं में जोश है। सुक्खू ने कहा कि अनुराग शर्मा के पास संपत्ति पिता की ओर से छोड़ी हुई है। इसे राजनीति से नहीं, मेहनत कर कमाया गया है। कार्यकर्ता आम ही होता है।

Trending Videos

आम कार्यकर्ता क्या करोड़पति नहीं हो सकता है। एनएसयूआई या युवा कांग्रेस से निकला भी हो सकता है। अनुराग शर्मा की करोड़ों रुपये की संपत्ति होने पर जयराम ठाकुर की ओर से दिए गए बयान पर सीएम सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि इस प्रकार की बात करना जयराम ठाकुर को शोभा नहीं देती है। अब अनुराग शर्मा संसद के सदस्य बन गए हैं। सुक्खू ने कहा कि जयराम ठाकुर 1000 करोड़ रुपये के भवन अपने मित्र ठेकेदारों के लिए छोड़ गए हैं। वे किस प्रकार के मित्र हैं। वह एनएसयूआई के प्रदेश अध्यक्ष रहे हैं। 24 साल से अध्यक्ष रहे। जो लोग उनके साथ संगठन से निकले, उन्हें अहमियत दी गई है। एक हजार करोड़ रुपये की संपदा को भवन बनाने को जयराम ठाकुर ने अपने मित्रों दिया। इस पर जयराम ठाकुर को जवाब देना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

अब संसद में भाजपा के अनुराग से टकराएंगे कांग्रेस के अनुराग : सुक्खू
 सीएम ने कहा कि अब संसद में भाजपा के अनुराग से कांग्रेस के अनुराग ही टकराएंगे और वह मजबूती से जवाब देने में सक्षम हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि राहुल गांधी ने एक आम कार्यकर्ता को राज्यसभा का टिकट देकर स्पष्ट संकेत दिया है कि आगामी विधानसभा चुनाव में भी आम कार्यकर्ताओं, एनएसयूआई और कांग्रेस संगठन से निकले कार्यकर्ताओं को टिकट देने पर गंभीरता से विचार किया जाएगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आने वाली चुनौतियों के लिए तैयार रहने का आह्वान किया।
 

राज्यसभा चुनाव में फिर से इतिहास रचने की बात करने वाले नामांकन दाखिल करने नहीं पहुंचे : मुकेश
 उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि हिमाचल प्रदेश से कांग्रेस पार्टी के एक सामान्य कार्यकर्ता को सांसद बनाकर दिल्ली भेजा गया है। उन्होंने कहा कि अब अनुराग शर्मा के सामने जिम्मेदारियां और चुनौतियां शुरू हुई हैं और उन्हें दिल्ली में हिमाचल के अधिकारों की लड़ाई लड़नी होगी। उन्होंने कहा कि पिछली बार ‘ऑपरेशन लोटस’ के तहत नौ विधायकों ने कांग्रेस का साथ छोड़ा था, लेकिन कांग्रेस विधायकों ने एकजुट होकर उस प्रयास को विफल कर दिया। उन्होंने कहा कि काठ की हांडी बार-बार नहीं चढ़ती।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed