सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   This time women will dominate the municipal councils and town panchayats.

Shimla News: नगर परिषद और नगर पंचायतों में इस बार रहेगा महिलाओं का दबदबा

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 05 Apr 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
This time women will dominate the municipal councils and town panchayats.
विज्ञापन
खास खबर...
Trending Videos

जिले दो नगर परिषदों की 16 सीटों में से 9 और छह नगर पंचायतों की 42 में से 22 सीटें महिलाओं के लिए रखी हैं आरक्षित
क्रॉसर

अनारक्षित सीटों पर भी दावेदारी ठोक सकती हैं महिलाएं
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। जिला शिमला की दो नगर परिषदों और छह नगर पंचायतों में इस बार महिलाओं का दबदबा रहने वाला है। शहरी विकास विभाग की ओर से जारी किए गए आरक्षण रोस्टर के अनुसार जिले में इस बार चुनाव में महिलाओं की भागीदारी 53 फीसदी से अधिक रहेगी।

छह नगर पंचायतों की 42 सीटों में से 22 और दो नगर परिषदों की 16 सीटों में से 9 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित रखी गईं हैं। यही नहीं, कई जगह अनारक्षित सीटों पर भी महिलाएं दावेदारी पेश कर सकती हैं। जिला शिमला में दो नगर परिषद ठियोग और रामपुर में 16 सीटें हैं। इनमें से नौ सीटें इस बार महिलाओं के लिए आरक्षित हैं। इन नौ में एक अनुसूचित जाति महिला की सीट भी शामिल है। रामपुर नगर परिषद के रोस्टर पर नजर डालें तो यहां कुल नौ वार्डाें में चुनाव होना है। इनमें पांच वार्ड महिलाओं के लिए आरक्षित हैं जिनमें एक अनुसूचित जाति महिला का वार्ड भी शामिल है। नगर परिषद ठियोग में कुल सात वार्ड हैं। इनमें इस बार चार वार्ड महिलाओं के लिए आरक्षित किए हैं। जिला की छह नगर पंचायतों की बात करें तो इनमें कुल 42 सीटों पर चुनाव होने हैं। इन 42 में से 22 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित की गई हैं। पंचायत कोटखाई में कुल सात सीटों में चार सीटें महिला उम्मीदवारों के लिए आरक्षित हैं। नगर पंचायत चौपाल में सात सीटों में से चार सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित होंगी। इन चार में एक अनुसूचित जाति महिला की सीट है। इसी तरह नगर पंचायत नेरवा में कुल सात सीटों में से तीन पर महिलाएं काबिज होंगी। इनमें एक वार्ड आरक्षित वर्ग की महिला का है।
विज्ञापन
विज्ञापन




इन वार्डाें में भी महिलाओं का दबदबा
चिड़गांव नगर पंचायत में भी सात वार्डाें में से तीन वार्ड महिलाओं के लिए आरक्षित रहेंगे। जुब्बल नगर पंचायत में सात में से चार जबकि सुन्नी में भी सात में से चार सीटें इस बार महिलाओं के लिए आरक्षित की गई हैं। आरक्षण रोस्टर जारी होने के साथ ही इन क्षेत्रों में सियासत भी गरमा गई है। महिला चेहरों की तलाश के साथ ही चुनाव लड़ने के इच्छुक नेता अब जनता के बीच पहुंचने लगे हैं। बैठकों का दौर भी शुरू हो गया है। आने वाले दिनों में पंचायत चुनाव का रोस्टर भी जारी होना है। इससे ग्रामीण इलाकों में चुनावी सरगर्मियां तेज हो जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article