सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Three arrested with hashish, opium, and banned drugs

Shimla News: चरस, अफीम और प्रतिबंधित दवाइयों के साथ में 3 दबोचे

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 05 Apr 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
Three arrested with hashish, opium, and banned drugs
विज्ञापन
कुफरी और रोहड़ू
Trending Videos

में पुलिस की दबिश
अलग-अलग मामलों में पकड़े गए हैं तीनों आरोपी
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। जिला पुलिस ने नशा तस्करी के मामलों में बड़ी कार्रवाई करते हुए रोहड़ू और कुफरी में दबिश देकर तीन आरोपियों से चरस, अफीम तथा प्रतिबंधित दवाइयां बरामद की हैं।

पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर यह कार्रवाई अमल में लाई है। दोनों ही मामलों में आरोपियों से पूछताछ और अन्य तथ्यों के आधार पर आगामी कार्रवाई की जा रही है। पहला मामला ढली थाना के तहत कुफरी के समीप पेश आया है। स्पेशल सेल की टीम को सूचना मिली थी कि कुफरी के पास एक संस्थान के समीप सड़क के किनारे दुकान चलाने वाला व्यक्ति नशा तस्करी में संलिप्त है। इस आधार पर एसआईयू की टीम ने दुकान में दबिश दी। स्वतंत्र गवाहों की उपस्थिति में पुलिस ने अरुण वर्मा उर्फ बंटी के सामान की तलाशी ली। इस दौरान उसके ट्रंक से 30.110 ग्राम चरस और 127.090 ग्राम अफीम बरामद की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपी अरुण गांव जानू, डाकघर धमांदरी, तहसील ठियोग का रहने वाला है। एसआईयू की टीम ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 18, 20 के तहत केस दर्जकर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने आरोपी को अदालत के समक्ष पेश किया जहां से उसे 7 अप्रैल तक पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। पुलिस जांच कर रही है कि नशा तस्करी के इस मामले में आरोपी के साथ किसी ओर की संलिप्तता तो नहीं है। दूसरा मामला रोहड़ू थाना के तहत सामने आया है। पुलिस थाना रोहड़ू की टीम मादक पदार्थ एवं आबकारी अधिनियम के तहत गश्त और नियमित चेकिंग कर रही थी। इस दौरान पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि न्यू सेरी स्थित भवन के एक कमरे में रह रहे सिद्धांत और गौरव कुमार निवासी बिलासपुर नशे की खरीद-फरोख्त में संलिप्त हैं।
सूचना के आधार पर पुलिस ने दबिश दी तो तलाशी के दौरान कमरे से एक कैरी बैग बरामद हुआ। इसमें 19 पत्ते नाइट्राजेपाम (नाइट्रोसन-10) की 190 गोलियां बरामद की गईं। आरोपियों से संबंधित दवाइयों के संबंध में लाइसेंस/परमिट या चिकित्सकीय पर्ची प्रस्तुत करने के लिए कहा जिसे वह प्रस्तुत नहीं कर सके। पुलिस ने थाना रोहडू़ में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है।



कोट
नशा तस्करी के मामलों में पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। इसके तहत कुफरी और रोहड़ू में तीन आरोपियों से चरस, अफीम तथा प्रतिबंधित दवाइयां बरामद की गईं हैं। पुलिस दोनों मामलों की गहनता से जांच कर रही है।
-गौरव सिंह, एसएसपी शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article