फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Toilets turned into fruit and vegetable warehouses; goods seized.

Shimla News: शौचालयों को बना दिया फल और सब्जियों का गोदाम, सामान जब्त

Sat, 11 Jul 2026 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 11 Jul 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
Toilets turned into fruit and vegetable warehouses; goods seized.
नगर निगम की लोअर बाजार में हुई कार्रवाई में खुली पोल
विज्ञापन

सब्जी मंडी के शौचालयों से निकाले फल-सब्जियों की कई क्रेट
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। राजधानी के बाजारों में आम जनता को बेचे जा रहे फल और सब्जियां कई तहबाजारी शौचालयों में स्टोर कर रहे हैं। रात होते ही शहर के कई सार्वजनिक शौचालय तहबाजारियों के लिए गोदाम बन जाते हैं।
नगर निगम की शनिवार को हुई कार्रवाई के दौरान इसकी पोल खुली। दोपहर करीब 2:30 बजे नगर निगम की टीम लोअर बाजार की सब्जी मंडी में सड़कों और रास्तों पर दुकानें सजाने वाले तहबाजारियों पर कार्रवाई करने के लिए पहुंची थी। इस दौरान जैसे ही टीम यहां बने सार्वजनिक शौचालय की ओर मुड़ी तो वहां फलों की कई टोकरियां रखी हुई मिलीं। तहबाजारियों ने कार्रवाई से बचने के लिए इन्हें शौचालय के बाहर रख दिया था। तहबाजारी इंस्पेक्टर रमेश ठाकुर ने एक-एक कर इन टोकरियों को उठवा दिया। इसके बाद शौचालय का निरीक्षण किया तो यहां फल, सब्जियों से भरी कई क्रेट मिलीं।
विज्ञापन

यह देखकर निगम की टीम भी हैरान रह गई। गंदे शौचालय के भीतर स्टोर किए सामान पर यहां तैनात कर्मचारी को भी फटकार लगाई। इसके बाद सामान जब्त कर लिया। इसके बाद निगम टीम ने रामबाजार, मालरोड से भी अतिक्रमण करने पर दुकानदारों का सामान जब्त किया। इससे पहले आईजीएमसी के पास बने शौचालयों में भी तहबाजारियों का रखा सामान जब्त किया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन



दुकानदारों पर होगी सख्ती : प्रशासन
नगर निगम प्रशासन का कहना है कि तहबाजारियों पर कार्रवाई जारी है। अब निगम उन दुकानदारों का सामान भी जब्त करेगा जो नालियों और रास्ते पर दुकानें सजा रहे हैं। अतिरिक्त आयुक्त डॉ. भुवन शर्मा ने कहा कि बाजार में अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उधर नगर निगम की इस कार्रवाई से जनता ने राहत ली है। शहर के बाजारों में पैदल आवाजाही आसान हुई है। लोगों का कहना है कि निगम दुकानदारों पर भी सख्ती करे और अतिक्रमण पर चालान काटे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article