पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Tourist died, three injured in road accident near Atal Tunnel; youth from Punjab drowns in Kasol.

Himachal: अटल टनल के पास सड़क हादसे में पर्यटक की मौत, तीन घायल, कसोल में पंजाब का युवक डूबा

Wed, 01 Jul 2026 06:01 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, केलांग (लाहौल-स्पीति)।
संवाद न्यूज एजेंसी, केलांग (लाहौल-स्पीति)। Published by: Krishan Singh Updated Wed, 01 Jul 2026 06:01 PM IST
सार

सड़क हादसे में राजस्थान के सीकर जिले के पर्यटक की मौत हो गई है, जबकि हादसे में तीन अन्य लोग घायल हुए हैं। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन
Tourist died, three injured in road accident near Atal Tunnel; youth from Punjab drowns in Kasol.
अटल टनल के नाॅर्थ पोर्टल के पास गाड़ी अनियंत्रित होकर साथ मेंदूसरे पुल के बेसमेंट पर जा गिरी। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

अटल टनल के नॉर्थ पोर्टल में हुए सड़क हादसे में राजस्थान के सीकर जिले के पर्यटक की मौत हो गई है। हादसे में तीन अन्य लोग घायल हुए हैं। जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। रात करीब नौ बजे अटल टनल के नॉर्थ पोर्टल के पास एक गाड़ी अनियंत्रित होकर साथ में बन रहे दूसरे पुल के बेसमेंट पर जा गिरी। स्थानीय लोगों ने राहत कार्य शुरू किया और बाद में पुलिस भी मौके पर पहुंची। घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। इस दौरान 32 वर्षीय कैलाश कुमार पुत्र गोविंद राम की मौत हो गई।

विज्ञापन


कैलाश कुमार मूल रूप से राजस्थान के सीकर जिले के मंडोता गांव के रहने वाले थे। घायलों में राजेंद्र पुत्र गोविंद निवासी गांव मंडला, डाकघर एवं तहसील डोध, जिला सीकर, राजस्थान, आदित्य पुत्र मंगल सिंह निवासी पलिया कलां, जिला लखीमपुर खीरी उत्तर प्रदेश और सिद्धार्थ सिंह शेखावत पुत्र भाबर सिंह निवासी खाटू श्याम, जिला सीकर राजस्थान शामिल हैं। एसपी लाहौल-स्पीति शिवानी मेहला ने बताया कि मृतक के परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है। हादसा कैसे हुआ पुलिस इसकी जांच कर रही है। प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन

 

कसोल के जैनाला में नहाने उतरे पंजाब के पर्यटक की डूबने से मौत

उधर, पार्वती घाटी के जैनाला में नहाते समय पंजाब के एक पर्यटक युवक की डूबने से मौत हो गई। घटना मंगलवार की है। पुलिस ने प्राथमिकी दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार युवक अपने दोस्तों के साथ कसोल और मणिकर्ण घूमने आया था। 30 जून को वह अपने कुछ दोस्तों के साथ कसोल और डुंखरा के मध्य पड़ने वाले जैनाला पहुंचा और नाले में नहाने के लिए उतर गया। इस दौरान युवक नहाते समय डूब गया। इसके बाद उसके दोस्त साथ लगते एक बिजली परियोजना के पावर हाउस में पहुंचे और यहां तैनात एक कर्मचारी ने युवक को बाहर निकाला। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने युवक को उपचार के लिए जरी अस्पताल पहुंचाया गया लेकिन चिकित्सक ने मृत घोषित किया। इसकी सूचना युवक के परिजनों को दी गई और बुधवार को परिजनों की मौजूदगी में जिला अस्पताल कुल्लू में पोस्टमार्टम करवाया गया और शव परिजनों को सौंपा गया। मृतक की पहचान अंशतेजी (21) पुत्र जगदीप सिंह, निवासी मकान नंबर-965, गली नंबर-04, मोहल्ला प्रीत नगर, कपूरथला, पंजाब के रूप में हुई है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कुल्लू संजीव चौहान ने कहा कि हादसा कैसे हुआ पुलिस इसकी जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed