{"_id":"69d13968f31703703b0cb7dc","slug":"traveler-vehicle-plunges-into-gorge-in-kullu-reports-of-multiple-fatalities-seven-rescued-safely-2026-04-04","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"हिमाचल प्रदेश में बड़ा हादसा: कुल्लू में खाई में गिरी पर्यटकों की गाड़ी, चार लोगों की मौत; 18 की बची जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल प्रदेश में बड़ा हादसा: कुल्लू में खाई में गिरी पर्यटकों की गाड़ी, चार लोगों की मौत; 18 की बची जान
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
Published by: विकास कुमार
Updated Sun, 05 Apr 2026 12:36 AM IST
सार
सूचना के बाद स्थानीय प्रशासन मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू ऑपरेशन में जुट गया है। स्थानीय निवासी प्रताप ठाकुर ने कहा कि हादसा करीब 8:00 के आसपास हुआ है। इस हादसे में अब तक चार लोगों की मौत हो चुकी है। 18 का रेस्क्यू कर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
1 of 7
कुल्लू में खाई में गिरी ट्रैवलर गाड़ी
- फोटो : अमर उजाला
जलोड़ी दर्रा से जीभी जा रही दिल्ली के पर्यटकों से भरी टेंपो ट्रैवलर शनिवार शाम करीब 8:30 बजे सोझा मोड़ के पास अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में चार पर्यटकों की मौत हो गई और 18 गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतकों में दो पुरुष और दो महिलाएं हैं। घायलों का उपचार बंजार अस्पताल में जारी है।
#WATCH | Kullu, Himachal Pradesh: As per information received by the Police Control Room Kullu, a traveller vehicle met with an accident near Sojha after falling off the road. A total of 22 persons were on board (20 adults and 02 children). Out of these, 18 persons have been… pic.twitter.com/lWysAJJWy8
हादसा राष्ट्रीय राजमार्ग-305 पर गांव सोझा में हुआ। गाड़ी (डीएल 1 वीसी- 4958) में कुल 22 लोग सवार थे, जिनमें दो बच्चे भी शामिल थे। हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। तत्काल घायलों को रेस्क्यू करने का अभियान शुरू किया गया। स्थानीय निवासी प्रताप ठाकुर ने बताया कि हादसे के बाद चीख-पुकार सुनकर लोग तुरंत मौके पर पहुंचे। कई घायल झाड़ियों में फंसे थे। हमें डर था कि गाड़ी और नीचे जा सकती है। सभी ने अपनी जान की परवाह न करते हुए कड़ी मशक्कत के बाद घायलों को सुरक्षित निकाला। पुलिस, प्रशासन-दमकल विभाग की टीमें देर रात तक रेस्क्यू ऑपरेशन में लगी रहीं। एसपी कुल्लू मदन लाल कौशल ने बताया कि हादसों के कारणों की जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 7
अस्पताल में भर्ती घायल
- फोटो : अमर उजाला
जगह-जगह झाड़ियों में फंसे थे पर्यटक, मानव श्रृंखला बनाकर सड़क तक पहुंचाया
हादसे के बाद घटनास्थल का मंजर दिल दहला देने वाला था। कुछ पर्यटक गाड़ी से छिटककर झाड़ियों में फंस गए, कुछ चट्टानों के पास अटक गए। आसपास चीख-पुकार और रोने की आवाजें गूंजने लगीं। स्थानीय लोगों और प्रशासन की टीम को गहरी खाई और घनी झाड़ियों के कारण घायलों तक पहुंचना आसान नहीं था। बिना देर किए मानव श्रृंखला बनाकर एक-एक कर घायलों को सड़क तक पहुंचाया। घायल बंजार अस्पताल में भर्ती हैं। यहां कुछ पर्यटकों की हालत अभी गंभीर बनी हुई है। कि हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी गई है।
4 of 7
रेस्क्यू में जुटी टीम
- फोटो : अमर उजाला
बंजार के विधायक सुरेंद्र शौरी ने हादसे पर दुख जताया और कहा कि आसपास के लोगों ने राहत एवं बचाव कार्य में सहयोग किया। मृतकों की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। राजस्व विभाग की सूची के अनुसार बंजार हादसे में घायल 16 पर्यटकों की पहचान अरहम, आयुषी, फिजा, मोहतीन, मोहित, गिन्नी, दीपाली, कर्ण, अभिनव, आदित्य, अनुराग, आंचल, आर्य, मदूप, निकिता और रोहित मेहरा के रूप में हुई है। दो अन्य घायलों की पहचान नहीं हो सकी थी। जिला प्रशासन की ओर से मृतकों और अन्य घायलों के नाम पते का पूरा ब्योरा जुटाया जा रहा है। कुछ घायलों के नाम की पुष्टि हो चुकी है, जबकि उनके पते की जानकारी जुटाई जा रही है।
विज्ञापन
5 of 7
न्यायिक जांच के आदेश
एसडीएम बंजार पंकज शर्मा ने कहा कि बारिश हो रही थी, लेकिन शाम को बारिश नहीं थी। प्रथम दृष्टया मैकेनिकल फाल्ट भी हो सकता है। हादसे की न्यायिक जांच के आदेश दिए गए हैं।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।