{"_id":"69d26e80d7980ee70803b9d6","slug":"two-day-volleyball-tournament-at-chiyog-school-shimla-news-c-19-sml1002-701352-2026-04-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla News: चियोग स्कूल में दो दिवसीय \nवॉलीबाल स्पर्धा में 11 से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla News: चियोग स्कूल में दो दिवसीय वॉलीबाल स्पर्धा में 11 से
विज्ञापन
विज्ञापन
पुरुष और महिला टीमें दिखाएंगी दमखम
महिला टीमों के लिए फ्री रहेगी स्पर्धा में एंट्री
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। राजधानी के साथ लगते फागू परगना के चियोग में दो दिवसीय वॉलीबाल प्रतियोगिता 11 और 12 अप्रैल को आयोजित की जाएगी। प्रतियोगिता का आयोजन सोगु देवता मंदिर रेनोवेशन कमेटी चियोग द्वारा किया जाएगा। कमेटी ने इसके लिए स्थानीय जनता के सहयोग से आधुनिक सुविधाओं और आकर्षक लाइटिंग से नया वॉलीबाल कोर्ट तैयार किया है।
कमेटी के सदस्य सोहन ने बताया कि इस नए कोर्ट के उद्घाटन अवसर पर 11 और 12 अप्रैल को पुरुष एवं महिला वॉलीबाल प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। प्रतियोगिता में पुरुष वर्ग में केवल फागू परगना के खिलाड़ी ही भाग ले सकेंगे। महिला वर्ग में फागू परगना के तहत आने वाले स्कूलों के साथ अन्य विद्यालयों की टीमें भी भाग ले सकती हैं। महिला वर्ग की प्रतियोगिता निशुल्क रखी गई है। वहीं पुरुष वर्ग में प्रति खिलाड़ी 200 रुपये पंजीकरण फीस रखी है।
समिति के सदस्यों ने बताया कि पुरुष वर्ग में विजेता टीम को 21,000 रुपये और ट्रॉफी तथा उपविजेता को 11,000 रुपये और ट्रॉफी दी जाएगी। महिला वर्ग में प्रथम पुरस्कार 5,100 रुपये और ट्रॉफी और द्वितीय पुरस्कार 3,100 रुपये और ट्रॉफी रखा है। सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी को 1100, सर्वश्रेष्ठ सेटर, शॉटर, लिबेरो और शॉर्ट नेट के लिए 500-500 का पुरस्कार मिलेगा। प्रतियोगिता के लिए 66 खिलाड़ियों ने अपना पंजीकरण करवा लिया है। इसमें 8 टीमें पुरुष वर्ग और 4 महिला टीमें भाग लेंगी। समिति के सदस्य सोहन ठाकुर ने बताया कि चियोग स्कूल ने कई बड़े खिलाड़ी दिए हैं। इन खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर वॉलीबाल में अपनी पहचान बनाई है।
Trending Videos