फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Una Zila Parishad Election: BJP Appoints Randhir Sharma as Special Observer

Una Zila Parishad Election: ऊना जिला परिषद चुनाव के लिए भाजपा ने रणधीर शर्मा को बनाया विशेष पर्यवेक्षक

Fri, 17 Jul 2026 10:42 AM IST
Ankesh Dogra अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला। Published by: Ankesh Dogra Updated Fri, 17 Jul 2026 10:42 AM IST
सार

ऊना जिला परिषद अध्यक्ष और उपाध्यक्ष चुनाव के लिए भाजपा ने विधायक रणधीर शर्मा को विशेष पर्यवेक्षक नियुक्त किया है। प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने अधिसूचना जारी करते हुए उन्हें वरिष्ठ नेताओं की टीम के साथ चुनाव प्रक्रिया के संचालन और समन्वय की जिम्मेदारी सौंपी है। भाजपा का कहना है कि चुनाव संगठनात्मक अनुशासन और लोकतांत्रिक परंपराओं के अनुरूप संपन्न कराया जाएगा।

विज्ञापन
Una Zila Parishad Election: BJP Appoints Randhir Sharma as Special Observer
रणधीर शर्मा (फाइल फोटो)। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ऊना जिला परिषद के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद के चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने संगठनात्मक स्तर पर अहम फैसला लिया है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने विधायक एवं प्रदेश मीडिया विभाग प्रभारी रणधीर शर्मा को चुनाव प्रक्रिया के लिए विशेष पर्यवेक्षक नियुक्त किया है। इस संबंध में प्रदेश भाजपा कार्यालय की ओर से अधिसूचना जारी कर दी गई है।

विज्ञापन

अधिसूचना के अनुसार, रणधीर शर्मा ऊना जिला परिषद अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष चुनाव की पूरी प्रक्रिया के संचालन, समन्वय और संगठनात्मक गतिविधियों की निगरानी करेंगे। वे पहले से नियुक्त वरिष्ठ नेताओं के साथ मिलकर चुनाव प्रक्रिया का मार्गदर्शन करेंगे।

विज्ञापन

भाजपा ने इस जिम्मेदारी के लिए पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक सतपाल सिंह सत्ती, विधायक एवं प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश ठाकुर, जिलाध्यक्ष शाम मिन्हास और जिला सह प्रभारी विशाल चौहान को भी जिम्मेदारी सौंपी है। अब रणधीर शर्मा के शामिल होने से यह टीम चुनावी रणनीति और समन्वय को और मजबूत करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने कहा कि अनुभवी नेताओं के मार्गदर्शन में जिला परिषद अध्यक्ष और उपाध्यक्ष का चुनाव संगठनात्मक अनुशासन और लोकतांत्रिक परंपराओं के अनुरूप संपन्न होगा। उन्होंने कहा कि भाजपा प्रदेश में संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने और सामूहिक नेतृत्व की भावना के साथ कार्य कर रही है।

उन्होंने नियुक्त पदाधिकारियों से अपेक्षा जताई कि वे संगठन की नीतियों के अनुरूप अपनी जिम्मेदारियों का प्रभावी ढंग से निर्वहन करते हुए चुनाव प्रक्रिया को सफल बनाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed